बेंच पर 16 प्लेयर्स की बैठने की अनुमति
आमतौर पर IPL टीमों में करीब 25 क्रिकेटर्स शामिल होते है, हर मैच में 16 प्लेयर्स को टीम शीट में नाम दिया जाता है। इसमें 11 खिलाड़ी वे होंगे जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इसके अलावा, इम्पैक्ट सब के रूप में एक और 4 खिलाड़ी रिजर्व के रूप में रखे जा सकते हैं। लेकिन नए नियम के अनुसार, बाकी प्लेयर डगआउट में ही रहेंगे। उन्हें मैदान में या बाउंड्री लाइन और LED बोर्ड के बीच जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सूत्रो के अनुसार, टीमों को निर्देश दिया गया है कि, सभी सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स को मैच के दौरान मैदान में घूमने और ग्राउंड में ड्रिंक्स ले जाने की अनुमति नहीं है।
सब्सटीट्यूट प्लेयर में जर्सी पहनने की लिमिट
नियम के मुताबिक, अब केवल 5 प्लेयर ही सब्स्टीट्यूट प्लेयर जर्सी पहनकर मैदन के किनारे घूम सकेंगे। उससे ज्यादा प्लेयर्स को अनुमति नहीं है। यही लोग प्लेयर को मैसेज , ड्रिंक्स , बाउंड्री से गेंद ले जाने का काम करेंगे।
माना जा रहा है कि यह नया नियम MPC (मैच खेलने की शर्तों) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्ती से लागू करने के लिए सख्ती से लागू करने के लिए लाया गया है। क्लॉज 11.5.2 के मुताबिक, खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने की अनुमति सीमित समय और शर्तों के साथ होती है।
क्यों बनाया गया नया नियम?
BCCI ने IPL 2026 के दौरान ये फैसला क्यों लिया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने और अनावश्यक भीड़ को कम करने के लिए बनाया गया है।
बता दें कि, अब तक IPL 2026 के 74 मैच में से अब तक 13 मैच खेले जा चुकी हैं। वहीं 14वां मैच आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
Also Read- KKR vs LSG IPL 2026: आज KKR और LSG के बीच होगी भिड़ंत