Fresh Look ? Fresh Feels ?
Constant Smiles ft. #TeamIndia ??#INDvSL | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/n8GYGUm6QR — BCCI Women (@BCCIWomen) December 20, 2025
सीरीज से पहले भारतीय विमेंस टीम की कप्तान का बयान
सीरीज शुरु होने के पहले हरमन ने खुशी जाहिर की और कहा कि - "मैं हर वर्ल्ड कप के बाद इस तरह का शेड्यूल चाहती हूं, इसलिए मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हां, इस सीरीज का इंतजार है, हम एक महीने से इंतजार कर रहे थे कि हम कब मैदान पर जाएंगे, क्योंकि दिन के आखिर में हम मैदान पर खुद को एन्जॉय करते हैं। अब हम अपना पहला मैच शुरू करने जा रहे हैं, इसका बेसब्री से इंतज़ार है। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण सीरीज है और उम्मीद है कि हम सभी अपना बेस्ट देंगे।"आखिरी T20 सीरीज कब खेली?
जुलाई 2025 में भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी T-20 सीरीज खेली थी, जिसमें भारतीय टीम ने 3-2 से सीरीज को अपने नाम किया था,
वहीं श्रीलंकाई टीम ने आखिरी T-20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च में खेला गया, और मैच 1-1 से ड्रा रहा।