
Har Ghar Tiranga:छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज कर दिया है. मुख्यमंत्री साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्र ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
15 अगस्त तक अभियान
अधिकारियों ने बताया कि जनदर्शन में उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सप्ताह नौ से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा और उसके अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्र ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Read More- Mercedes AMG GLC 43 coupe 1.10 करोड़ रुपये में और मर्सिडीज-बेंज सीएलई कैब्रियोलेट लॉन्च
Har Ghar Tiranga: प्रदेशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
अधिकारियों ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ सभी लोगों में राष्ट्रीय भावना जगेगी और राष्ट्र ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान भी बढ़ेगा। उनके मुताबिक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे कई देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को स्थानीय कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
रैलियां निकाली जाएंगी
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही तिरंगा के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए स्थानीय स्तर पर बाइक, साइकिल और कार रैलियां आदि निकाली जाएगी जिनमें युवा स्वयंसेवकों, विभिन्न संगठनों और विभिन्न राज्यों की प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी होगी।