GUJRAT SOMNATH: गुजरात के गिर सोमनाथ में सैनिकों के लिए सामूहिक रक्तदान अभियान

gujrat-somnath

GUJRAT SOMNATH: गुजरात के गिर सोमनाथ में सैनिकों के लिए सामूहिक रक्तदान अभियान

gujrat somnath गुजरात के गिर सोमनाथ में सैनिकों के लिए सामूहिक रक्तदान अभियान

GUJRAT SOMNATH: गुजरात के गिर सोमनाथ ज़िले के गिर गढडा तालुका में देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए तालुका पंचायत के अध्यक्ष, विकास अधिकारी (TDO) और समूचे स्टाफ ने भारतीय सेना के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

[caption id="attachment_81865" align="alignnone" width="300"]GUJRAT SOMNATH GUJRAT SOMNATH[/caption]

GUJRAT SOMNATH: एक रक्तदान शिविर का आयोजन

देश में हाल ही में उत्पन्न हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय सेना की सहायता के उद्देश्य से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में गिर गढडा तालुका पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भगवतीबेन साखट ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

GUJRAT SOMNATH: नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया

इस पहल में जिला भाजपा अजा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीणभाई साखट, तालुका विकास अधिकारी आर. एम. त्रिवेदी, सहायक विकास अधिकारी डी. जे. राम सहित पंचायत के कई कर्मचारी, तलाटी मंत्री, सरपंच, और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया

इस सामूहिक प्रयास ने न केवल समाज को देश के सैनिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि कठिन समय में प्रशासन और आम जनता एकजुट होकर देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।

गिर गढडा तालुका का यह प्रयास पूरे गुजरात के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है।

विशाल चौहान की रिपोर्ट

READ MORE:मुख्यमंत्री ने किया गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।