Gujarat News: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गुजरात में ब्लैकआउट हटा

gujarat-news

Gujarat News: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गुजरात में ब्लैकआउट हटा

gujarat news भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर गुजरात में ब्लैकआउट हटा

Gujarat News: शाम 5 बजे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो चुका है। इसी मद्देनजर गुजरात में ब्लैक आउट के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। अब लोग पहले की तरह ही अपने घरों में बिजली जला सकते हैं। पाकिस्तान ने अपने हमले में गुजरात को भी निशाना बनाया था। कच्छ भुज और आसपास के क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की खबरें आईं। एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को कच्छ से बरामद भी किया गया, जिसे भारतीय वायुसेना ने अपने कब्जे में ले लिया। कच्छ जिले के सभी गाँवों, विशेष रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा के पास, में ब्लैकआउट लागू किया गया था   [caption id="attachment_81033" align="alignnone" width="300"]Gujarat News Gujarat News: सीजफायर की घोषणा[/caption] भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम सीजफायर की घोषणा हुई. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा- सीजफायर शाम आज शाम 5 बजे से लागू हुआ। अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र में एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। देशों के DGMO 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे।

Gujarat News:  भारत ने सफलतापूर्वक रोक दिया

सीजफायर पर सहमति के चलते बीते 3 दिन से गुजरात के पाकिस्तान के साथ बॉर्डर एरिया पर जारी हमले रुक गए हैं। भुज (कच्छ), बनासकांठा जिलों में पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए थे। हालांकि, इन हमलों को भारत ने सफलतापूर्वक रोक दिया था।

राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनें आज रद्द रहेंगी

Gujarat News:  सीजफायर की घोषणा से पहले गुजरात के 6 शहरों जामनगर, ओखा, कच्छ, बनासकांठा, पाटण और द्वारका में ब्लैकआउट का अलर्ट जारी किया गया था। जो अब हटा लिया गया है। वहीं, गुजरात से राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनें आज रद्द रहेंगी।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।