Bagodra family suicide: अहमदाबाद के बगोदरा में पूरे परिवार ने खाया जहर,की आत्महत्या!

ahmedabad-bagodra-family-suicide-poison-case

Bagodra family suicide: अहमदाबाद के बगोदरा में पूरे परिवार ने खाया जहर,की आत्महत्या!

bagodra family suicide अहमदाबाद के बगोदरा में पूरे परिवार ने खाया जहरकी आत्महत्या

आत्महत्या से क्षेत्र में हड़कंप

Bagodra family suicide: अहमदाबाद जिले के बगोदरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... जहां बस स्टैंड के पास एक कमरे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। परिवार मूल रूप से धोलका का निवासी था और बगोदरा में किराए के मकान में रहकर जीवन यापन कर रहा था।

रिक्शा चलाकर करते थे गुजर-बसर

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार बेहद साधारण जीवन जी रहा था और परिवार का मुख्य आय स्रोत रिक्शा चलाना था। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक तंगी या पारिवारिक तनाव के चलते यह कदम उठाया गया होगा... हालांकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। read more: भोपाल के PM श्री स्कूल में हुआ बड़ा हादसा,क्लास के दौरान बच्चों पर गिरा छत का प्लास्टर, सिर पर आई चोट

मौके पर पहुंची पुलिस,जांच जारी...

घटना की सूचना मिलते ही बगोदरा पुलिस और 108 इमरजेंसी सेवा की टीम मौके पर पहुंच गई। अहमदाबाद ग्रामीण एसपी, लोकल क्राइम ब्रांच LCB स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप SOG और धंधुका के एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

सभी शवों को पहले बगोदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे के कारणों और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। वहीं गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है। read more:  सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल… खाट बनी एंबुलेंस!  

संबंधित सामग्री

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।