गुजरात में पूरी सरकार बदल गई: क्या BJP को अब 2027 की हार का डर सताने लगा है?

gujarat-cabinet-reshuffle-2025-bjps-big-political-move

गुजरात में पूरी सरकार बदल गई: क्या BJP को अब 2027 की हार का डर सताने लगा है?

गुजरात में पूरी सरकार बदल गई क्या bjp को अब 2027 की हार का डर सताने लगा है

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025 BJPs Big Political Move Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: राजनीति में कुछ फैसले जनता को चौंका देते हैं और कुछ, सत्ता की हकीकत दिखा देते हैं। गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी 16 मंत्रियों का एक साथ इस्तीफा देना ऐसा ही एक पल है। गांधीनगर की फिज़ा अचानक बदल गई। चाय की दुकानों से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप्स तक, एक ही सवाल "आख़िर पूरा मंत्रिमंडल क्यों बदला गया?"

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: यह सिर्फ फेरबदल नहीं, एक इशारा है

इस बदलाव को केवल प्रशासनिक कवायद समझना एक भूल होगी। यह सीधा संकेत है कि भाजपा अब गुजरात को लेकर असहज महसूस कर रही है उस राज्य में, जिसे वो ‘अजेय किला’ मानती आई है। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं? पार्टी सूत्रों की मानें तो 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। मगर सवाल ये है: क्या ये तैयारी है, या डर की परछाईं?

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025जनता की नब्ज़ बदल रही है

हाल ही में विसावदर उपचुनाव में AAP के गोपाल इटालिया ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। सोचिए, एक आम कार्यकर्ता से नेता बना इंसान, सत्ताधारी दल को चुनौती दे देता है! ये संकेत है कि गुजरात की जनता अब आंख मूंदकर वोट नहीं दे रही। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि बीजेपी आलाकमान मौजूदा मंत्रियों से संतुष्ट नहीं था। कई मंत्री फील्ड में नज़र नहीं आ रहे थे, ज़मीन से कटे हुए थे। और जब नेता ज़मीन से कटता है, तो जनता उससे रिश्ता तोड़ देती है।

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: अब आगे क्या?

सूत्रों की मानें तो अब कैबिनेट में नए चेहरे, युवा नेता, और दो डिप्टी सीएम तक हो सकते हैं। साथ ही, कुछ कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को भी मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। यह ‘सियासी ताज़गी’ पार्टी को ज़रूरी लग रही है शायद इसलिए कि पुराने पत्ते अब रंग नहीं ला रहे।

Gujarat Cabinet Reshuffle 2025: यह सिर्फ गुजरात की बात नहीं है

ये बदलाव गुजरात की राजनीति में जरूर हुआ है, लेकिन इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर भी महसूस होगा। क्योंकि गुजरात सिर्फ एक राज्य नहीं है, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृहराज्य है। यहां की हर सियासी हलचल, दिल्ली तक गूंजती है। अब देखना ये है कि नई कैबिनेट से BJP जनता का भरोसा वापस पा पाती है या नहीं। या फिर 2027 में गुजरात एक बार फिर सियासी भूचाल का गवाह बनेगा। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में 500 और 450 मेगावॉट की सोलर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सबसे कम दर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।