बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: जहरीला जीरा बनाने वालों पर FIR, 46 बोरियां जब्त

fake-cumin-made-from-fennel-cement-chemical-fir

बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: जहरीला जीरा बनाने वालों पर FIR, 46 बोरियां जब्त

बहोड़ापुर नकली जीरा मामला जहरीला जीरा बनाने वालों पर fir 46 बोरियां जब्त

बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: खाने में इस्तेमाल होने वाला जीरा अगर नकली निकले और वह भी सौंफ पर सीमेंट व रसायन चढ़ाकर बनाया गया हो, तो यह सिर्फ मिलावट नहीं बल्कि सेहत से खुला खिलवाड़ है। ऐसा ही मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: ट्रांसपोर्ट से पकड़ी गई 46 बोरियां

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने बहोड़ापुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट से नकली जीरे की 46 बोरियां जब्त की गई थीं। यह कार्रवाई शिवपुजारी ब्रांड के संचालकों की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कराई थी। जब्त किए गए जीरे की कीमत करीब ढाई लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद शुक्रवार को तीन कारोबारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। Also Read-जो मजा वन के साथ आता है वह कहीं और नहीं-सीएम डॉ मोहन यादव

बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: शहर और झांसी के तीन आरोपी

शिवपुजारी ब्रांड के मालिक विमल कुमार पटेल, निवासी मेहसाना (गुजरात) की रिपोर्ट पर हितेश सिंघल उर्फ चंपक निवासी विनय नगर, मनोज जो मां शीतला कोल्ड स्टोरेज पुरानी छावनी का मैनेजर बताया जा रहा है, और टीटू अग्रवाल निवासी झांसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.शिकायत में बताया गया कि आरोपी शिवपुजारी ब्रांड के नाम पर घटिया क्वालिटी का जीरा बाजार में खपा रहे थे। Also Read-भोपाल में एक साथ 7 कारों में आग लगी.. शॉप में थी कार घटना या साजिश ?

हूबहू पैकेजिंग, अंदर नकली माल

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने शिवपुजारी ब्रांड जैसी दिखने वाली पैकेजिंग सामग्री छपवा रखी थी। उसी पैकिंग में सौंफ के बीजों पर सीमेंट और रासायनिक पदार्थों का लेप चढ़ाकर तैयार किया गया नकली जीरा बेचा जा रहा था. इस नकली जीरे को कंपनी के ट्रेडमार्क के नाम पर बाजार में उतारा जा रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का जीरा खाने से लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।

लैब जांच की तैयारी

पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए जीरे के नमूने अब प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि यह साफ हो सके कि इसमें किन-किन रसायनों का इस्तेमाल किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.खाद्य पदार्थों में इस तरह की मिलावट ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर लोगों की थाली तक पहुंचने वाले मसाले कितने सुरक्षित हैं। Also Read-किसानों को लिए आज एक बड़ा दिन..CM मोहन देंगे तोहफा

 

संबंधित सामग्री

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

 हरदा जिले में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव, जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए सीएम. डॉ. यादव

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

राज्य

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

 मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

राज्य

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में खजाने की अफवाह के कारण भीड़ ने जंगल में खुदाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव बढ़ा और पथराव हुआ।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।