Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Home Pedicure Tips: अब पार्लर जाने की जगह घर पर ही करें शानदार पैडिक्योर…
  • Lifestyle

Home Pedicure Tips: अब पार्लर जाने की जगह घर पर ही करें शानदार पैडिक्योर…

Hema Gupta April 9, 2025

Home Pedicure Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त दिनचर्या के बीच हम खुद की देखभाल नही कर पाते है, और ऑफिस, कॉलेज, घर के कामों में इतने व्यस्त हो जाते है, कि हम पार्लर नही जा पाते है। खास तौर पर हम अपने पैरो पर तो कभी ध्यान नहीं दे पाते और वो रुखे और पैरों में टैनिंग की वजह से काले पड़ जाते है। ऐसे में आज हम आपको घर में पार्लर जैसा पैडिक्योर करने का बेहद आसान तरीका बताएंगे।

Read More: Tips To Stay Young: अगर आप भी जवान बने रहना चाहते हैं..तो करें ये उपाय…

क्या है पैडिक्योर और क्यों है जरूरी?

पैडिक्योर एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है जिसमें पैरों की सफाई, डेड स्किन को हटाना, नाखूनों को आकार देना और त्वचा को मॉइश्चराइज़ करना शामिल होता है। यह पैरो को सुंदर और साफ रखने में मदद करता है।

घर पर पैडिक्योर करने के लिए चाहिए ये सामान..

1. एक टब या बाल्टी (पैर डुबाने के लिए)
2. गर्म पानी
3. शैम्पू या माइल्ड बॉडी वॉश
4. नमक (साधारण या एप्सम)
5. नींबू के स्लाइस
6. नेल कटर और नेल फाइल
7. नेल ब्रश
8. फुट स्क्रबर या प्यूमिक स्टोन
9. स्क्रब (घरेलू या बाज़ार से खरीदा हुआ)
9. मॉइश्चराइज़र या फुट क्रीम
10. नेल पॉलिश (अगर चाहें तो)

जानिए पैडिक्योर करने के तरीके..स्टेर बाय स्टेप..

1. सबसे पहले अपने नाखूनों से पुरानी नेल पॉलिश हटा लें। फिर नेल कटर से उन्हें ट्रिम करें और नेल फाइल की मदद से उन्हें सेट करे। अगर नाखूनों के नीचे गंदगी है, तो ब्रश से अच्छी तरह साफ करें।

2. एक बाल्टी या टब में गुनगुना पानी भरें। उसमें शैम्पू, थोड़ा सा नमक और नींबू का रस डालें। अब इसमें अपने पैरों को 15-20 मिनट तक भिगोएं। यह प्रक्रिया मृत त्वचा को नरम करने में मदद करेगी।

3. पैर भिगोने के बाद उन्हें बाहर निकालकर सुखाएं और अब फुट स्क्रबर या प्यूमिक स्टोन की मदद से एड़ियों, तलवों और उंगलियों के आसपास की मृत त्वचा को साफ करें। या तो चीनी, शहद और नींबू का रस मिलाकर स्क्रब भी बना लें। इससे पैंरो पर स्क्रब कर सकते है। इससे त्वचा कोमल और चमकदार हो जाती है।

4. स्क्रबिंग के बाद पैरों को ताजे पानी से धो लें और फिर किसी अच्छे मॉइश्चराइज़र या फुट क्रीम से 10-15 मिनट तक मसाज करें। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान भी दूर होती है। आप चाहें तो नारियल तेल या बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. अब नाखूनों पर बेस कोट लगाएं और फिर अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगाएं। ध्यान रखें कि एक कोट सूखने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं ताकि फिनिशिंग अच्छी आए। अंत में टॉप कोट लगाएं जिससे पॉलिश लंबे समय तक टिकी रहे।

घरेलू नुस्खों से करें पैडिक्योर को और भी असरदार..

1. नींबू और बेकिंग सोडा को मिलाकर पैरों पर लगाने से टैनिंग और बदबू दूर होती है।

2. गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पैर भिगोने से त्वचा कोमल बनती है।

3. मसाज के लिए एलोवेरा जेल बेहद असरदार है। यह ठंडक पहुंचाता है और फटी एड़ियों को ठीक करता है।

पैडिक्योर कितने दिन में करना चाहिए?

आप इसे हर 15 दिन में कर सकते हैं। यदि आपके पैर ज़्यादा गंदे होते हैं या बहुत समय तक खुले में रहते हैं, तो आप हफ्ते में एक बार हल्का-फुल्का पैडिक्योर भी कर सकते हैं।

Conclusion निष्कर्ष..

पैडिक्योर सिर्फ सुंदरता का हिस्सा नहीं, बल्कि पैरो में फंगल, एड़ी के फटने जैसी समस्याओं को दूर करना भी है। आप घर में समान लाकर खुद कर सकते है, पैडिक्योर और घरेलु नुस्खे भी अपना सकती हैं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bundelkhand State Demand: बुंदेलखंड राज्य के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा- कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह
Next: Glenn Maxwell Big Mistake: CSK के खिलाफ मैच में ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने की ऐसी हरकत, BCCI ने दी बड़ी सजा..

Related Stories

Rid of Cannabis Home Remedies
  • Lifestyle

Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!

Hema Gupta March 3, 2026
Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.