Varun Dhawan Video Viral: मुंबई मैट्रो में वरुण के स्टंट करने का वीडियो वायरल, ए...

varun-dhawan-stunt-video-viral

Varun Dhawan Video Viral: मुंबई मैट्रो में वरुण के स्टंट करने का वीडियो वायरल, एक्टर पर लगा जुर्माना!

varun dhawan video viral मुंबई मैट्रो में वरुण के स्टंट करने का वीडियो वायरल एक्टर पर लगा जुर्माना

वरुण ने ही शेयर किया था वीडियो एक्टर वरुण धवन सिनेमा हॉल में सरप्राइज विजिट करने के लिए शनिवार के दिन ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो स्टेशन में सफर करते नजर आएं। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस से पूछा था कि वो किस थिएटर जा रहे हैं।' फिर कुछ ही देर बाद वरुण के सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें वो मेट्रो कोच के अंदर ओवरहेड मेटल रॉड से लटककर पुल-अप करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में उनके आसपास अन्य यात्री भी खड़े दिखे।

मुंबई मेट्रो की ओर से मिली एक्टर को चेतावनी!

वीडियो सामने आते ही मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड हरकत में आई और उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट से एक्टर का पुल-अप करते का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि- “इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह डिस्क्लेमर होना चाहिए था, @Varun_dvn। महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें। दोस्तों के साथ मेट्रो में ‘हैंग आउट’ करना ठीक है, लेकिन ये ग्रैब हैंडल लटकने के लिए नहीं होते। इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत न्यूसेंस फैलाने और/या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं के तहत दंडनीय हैं। अपराध की गंभीरता के आधार पर जुर्माना और जेल भी हो सकती है तो दोस्तों, घूमो-फिरो, लेकिन वहां लटको मत। महा मुंबई मेट्रो में जिम्मेदारी से यात्रा करें।”

23 जनवरी को वरुण की बॉर्डर 2 हुई रिलीज

23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 3 दिन में करीब 121 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ फिल्म का सीक्वल है।

फिल्म की स्टार कॉस्ट

‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ की तरह ही है, या यूं कहे उसका स्विकल है, इसमें भी सभी एक्टर भारतीय सेना के जवान के रुप में देश की रक्षा करते नजर आएंगे। इसकी स्टार की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल इनके अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन, आन्या सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन से खतरा जारी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मानसून में स्थिति और बिगड़ सकती है। विस्थापन और मॉनिटरिंग परियोजनाएं अधूरी हैं।

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सनातन

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या रुद्राक्ष दिखने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत होते हैं।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।