Vaibhu Raghave Passed Away: 'सावधान इंडिया' फेम एक्टर वैभव कुमार का निधन!

vaibhu-raghave-passed-away-savdhaan-india-actor-death

Vaibhu Raghave Passed Away: 'सावधान इंडिया' फेम एक्टर वैभव कुमार का निधन!

vaibhu raghave passed away सावधान इंडिया फेम एक्टर वैभव कुमार का निधन

Preity Zinta MI vs PBKS Qualifier 2: पंजाब की जीत पर खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा, वीडियो वायरल…

मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था इलाज...

विभु का इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। बीमारी के अंतिम चरण में उनका इलाज बेहद खर्चीला हो गया था। सिंपल कौल, अदिति मलिक और अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए आर्थिक मदद की अपील की थी।

सिंपल कैल ने की थी मदद की अपील..

एक्ट्रेस सिंपल कौल, जो विभु के साथ रेस्तरां व्यवसाय में भी जुड़ी थीं, ने 27 मई को इंस्टाग्राम पर लिखा - "विभु हमारे परिवार की तरह हैं। वो पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में थे और कैंसर से बहादुरी से लड़ रहे थे। अब हमारे पास फंड नहीं बचे हैं, कृपया मदद करें और उनके लिए प्रार्थना करें।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे थे विभु राघव...

विभु राघव ने टीवी शो 'निशा और उसके कजिन्स', 'सावधान इंडिया', 'सुव्रीन गुग्गल' और 'रिदम' जैसे धारावाहिकों में काम किया था। ‘निशा और उसके कजिन्स’ से उन्हें खास लोकप्रियता मिली थी। उनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VIBHU k RAGHAVE ✨ विभु राघव (@vibhuzinsta)

सोशल मीडिया के जरिए फैंस के देते थे हेल्थ अपडेट..

विभु को साल 2022 में कोलन कैंसर का पता चला था। इसके बाद से वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट देते रहते थे। उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश दिया। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 12 अप्रैल को थी, जिसमें उन्होंने लिखा था – "एक दिन में एक दिन", जो उनकी जुझारू सोच को दर्शाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VIBHU k RAGHAVE ✨ विभु राघव (@vibhuzinsta)

सहकर्मी और दोस्तों ने जताया दुख...

विभु राघव के निधन पर इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों और सहकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

करणवीर मेहरा ने दी श्रद्धांजलि...

 सिंपल कौल ने पोस्ट कर वैभव के निधन की जानकारी देते हुए श्रंद्धांजलि दी...

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि- "भारी मन से हम अपने प्रियजनों को सूचित करना चाहते हैं कि हमारे प्रिय मित्र विभु @vibhuzinsta आज हमें छोड़कर चले गए ? कृपया उनके आगे के सफर के लिए प्रार्थना करें। प्यार और प्रकाश! ओम नमः शिवाय ?।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी में लिखा कि- “तुम्हारी बहुत याद आएगी मेरे प्यारे दोस्त विभु. प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें।”

अभिनेत्री अदिति मलिक ने इमोशनल पोस्ट में लिखा -

"वह अब हमारे इस संसार से परे, एक नई दुनिया में विचरण कर रहे हैं, जहां कोई दर्द नहीं है, सिर्फ रोशनी और सुकून है। वो हम सबके लिए एक प्रेरणा थे। उनकी यात्रा अब भी जारी है… इस दुनिया से दूसरी दुनिया तक.. जय गुरुजी विभु।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Addite Shirwakar (@additemalik)

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।