Toxic Film Teaser Release: कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का खौफनाक टीजर रिलीज!

toxic-film-teaser-out

Toxic Film Teaser Release: कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का खौफनाक टीजर रिलीज!

toxic film teaser release कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म टॉक्सिक का खौफनाक टीजर रिलीज

Toxic Film Teaser Release: कन्नड़ के फेसम सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'Toxic' का टीजर आउट हो चुका है। टॉक्सिक का टीजर में खौफनाक दृश्य देखने को मिलता है। इसमें एक्टर का लुक इतना अलग और अलग है कि देखकर होश उड़ जाएं। लोग टीजर देखकर काफी तारीफ कर रहें हैं। फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट भी देखने को मिली।

यश के अलावा ये एक्टर्स आएंगे नजर

‘टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर 20 फरवरी यानी की आज सुबह ही आउट हुआ है। इस 1 मिनट के टीजर को देखकर होश उड़ जाएंगे। कमजोर दिल वालों को इस टीजर को नहीं देखना चाहिए। इसमें खूनी खेल देखने को मिलता है। ये फिल्म डब वर्जन में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज होगी।

गीतू मोहनदास इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार में नजर आएंगी हैं।

कैसा है फिल्म का टीजर?

फिल्म का टीजर 1 मिनट 55 सेकंड का है, इसमें यश का किरदार बेहद अनोखा है, वो निडर और बेबाक नजर आते हैं। टीजर की शुरुआत में टीजर एक वॉयसओवर के साथ शुरू होता है जिसमें कहा जाता है- "इस बार जंग अलग है। इसके बाद धमाकों की गूज सुनाई देती है। और एक सर्कस नजर आता है। फिर से आवाज सुनाई देती है उनकी मक्कारी भी अलग है, सबसे टकराना भारी पड़ेगा। जिद्द छोड़ दो, गिव अप राया। इट्स ओवर." फिर एक्टर कसीनो के दरवाजे पर शराब पीते नजर आते है। वो इसमें राया के किरदार में नजर आ रहें है। वो इसमें एक भयानक रुप में नजर आ रहें है वो कई लोगों को बेरहमी से मारते नजर आते है। टीजर देखकर फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

हालांकि इसमें किसी फिमेल एक्ट्रेस की झलक नहीं दिखती।

कब रिलीज होगी फिल्म?

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई टॉक्सिक फिल्म अगले महिने 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

     

संबंधित सामग्री

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।