Sanjay Dutt 66th birthday: संजय दत्त का 66th जन्मदिन आज, जानिए उनसे जु़ड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

sanjay-dutt-66th-birthday-interesting-facts-2025

Sanjay Dutt 66th birthday: संजय दत्त का 66th जन्मदिन आज, जानिए उनसे जु़ड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

sanjay dutt 66th birthday संजय दत्त का 66th जन्मदिन आज जानिए उनसे जु़ड़ी कुछ दिलचस्प बातें

‘Game of Thrones’ Star Video Viral: पॉपुलर एक्टर निकोलज कोस्टर वाल्डो का बेंगलुरु में साउथ इंडियन डिश का लुफ्त उठाते का वीडियो वायरल!

प्यार, नाम और विवादों से घिरी रही निजी जिंदगी...

संजय दत्त के जीवन का सबसे दिलचस्प पहलू रहा है—प्यार। कहा जाता है कि उनका 300 से ज्यादा लड़कियों के साथ अफेयर रहा। टीना मुनीम, माधुरी दीक्षित और रेखा जैसी एक्ट्रेसेज़ के साथ उनका नाम जुड़ा।

क्या सच में रेखा और संजय दत्त ने की थी शादी?

फिल्म ‘जमीन आसमान’ की शूटिंग के दौरान रेखा और संजय के बीच नजदीकियां बढ़ीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने मंदिर में शादी की थी और कई हफ्तों तक घर से गायब भी रहे। जब ये बात सुनील दत्त को पता चली, तो उन्होंने रेखा से संजय को दूर किया और जल्दी ही ऋचा शर्मा से उनकी शादी करवा दी।

पहली पत्नी ऋचा शर्मा: प्यार और पीड़ा की कहानी...

1987 में संजय दत्त ने एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से शादी की। दोनों की एक बेटी त्रिशाला दत्त है, जो अब न्यूयॉर्क में रहती हैं। शादी के कुछ समय बाद ही ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया और 1996 में उनका निधन हो गया।

दूसरी शादी रिया पिल्लई से और फिर तलाक...

ऋचा के निधन के बाद संजय दत्त की जिंदगी में मॉडल रिया पिल्लई आईं। 1998 में दोनों ने शादी की, लेकिन 2008 में उनका तलाक हो गया। वजह बनी संजय का फिल्मी बिज़ी शेड्यूल और रिया के साथ कम समय बिताना। किताब ‘द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड बैड बॉय संजय दत्त’ के मुताबिक, संजय ने तलाक के बाद रिया को मुंबई में फ्लैट्स और कंपनियों के शेयर भी दिए।

तीसरी मान्यता से की शादी: एक नई शुरुआत...

2008 में संजय दत्त ने मान्यता दत्त (दिलनवाज शेख) से शादी की। शादी के दो साल बाद दोनों ने जुड़वां बच्चों—शाहरान और इकरा का स्वागत किया। शुरुआती दौर में मान्यता को दत्त परिवार से स्वीकार्यता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ रिश्ते बेहतर हो गए।

कौन हैं मान्यता दत्त?

शादी से पहले मान्यता बी-ग्रेड फिल्मों और आइटम नंबर्स में नजर आती थीं। प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल’ में उनका डांस नंबर काफी मशहूर हुआ। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कहकर संजय दत्त प्रोडक्शंस की सीईओ की जिम्मेदारी संभाल ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

नायक नहीं, खलनायक बनकर जीता फैंस का दिल..

एक्टर ने अपने करियर में गैंगस्टर और खलनायक जैसे किरदारों को इतनी संजीदगी से निभाया कि वह जनता के दिलों में छा गए। उनकी संवाद अदायगी और व्यक्तित्व ने उन्हें एक दमदार अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

संजय दत्त की यादगार फिल्में...

संजय दत्त ने कई हिट फिल्में दीं जिनमें शामिल हैं: रॉकी (डेब्यू फिल्म), नाम (टर्निंग पॉइंट), खलनायक (आइकॉनिक विलन), वास्तव (क्रिटिकली एक्लेम्ड), लगे रहो मुन्ना भाई (ह्यूमन वैल्यूज पर आधारित), केजीएफ चैप्टर 2, संजू (बायोपिक) जैसे फेमस फिल्मों में काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

 

संबंधित सामग्री

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।