Saba Azad Hospitalized: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा हुई हॉस्पिटल में एडमिट!

saba-azad-hospitalized-due-to-cyclospora-infection

Saba Azad Hospitalized: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा हुई हॉस्पिटल में एडमिट!

saba azad hospitalized ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा हुई हॉस्पिटल में एडमिट

Saba Azad Hospitalized: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सबा ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी हेल्थ की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि- 'ये 14 दिन जिंदगी के सबसे बुरे दिन रहे।'

सबा आजाद हॉस्पिटलाइज्ड

एक्ट्रेस सबा आजाद ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की, तस्वीरें पोस्ट करते ही फोटो वायरल हो गई। इन तस्वीरों में वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- “मेरी जिंदगी के सबसे खराब 14 दिन। साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, तुम सच में बहुत खतरनाक हो! मैं हमेशा घर का खाना खाती हूं, हर जगह अपनी पानी की बोतल लेकर चलती हूं, फिर भी ये पेट का इंफेक्शन अचानक हो गया। वो भी साल के सबसे व्यस्त समय में।” उन्होंने आगे लिखा कि- “दो हफ्तों में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया, जो पहले से ही ज्यादा नहीं था। हालत ऐसी है कि ठीक से चल भी नहीं पा रही हूं। एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स और भारी वेट उठा रही थी, और अगले ही दिन इतनी कमजोर हो गई कि एक टूथपिक तक उठाने की ताकत नहीं बची। इसलिए प्लीज, अपने पेट का ध्यान रखें। सलाद और सब्जियों को अच्छे से धोएं, जैसे आपकी जिंदगी उसी पर निर्भर हो, क्योंकि कभी-कभी सच में होती है!”

ऋतिक ने क्लिक की तस्वीरें

सबा आजाद ने लास्ट में बताया कि उनकी तस्वीरें ऋतिक रोशन ने ली हैं। साथ ही लिखा कि- जो मेरे खराब मूड में भी हंसी ढूंढ लेते हैं। मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैं जितनी दिख रही हूं, उतनी दुबली नहीं हुई हूं, बेड बड़ा है और एंगल वाइड है।”

सबा 2021 से ऋतिक-सबा कर रहें डेट

साल 2021 से ऋतिक और सबा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को डिनर डेट्स और करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिलेशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं बढ़ी थी। उसके बाद से दोनों को कई बार साथ में देखा गया।

सबा आजाद की एक्टिंग और म्यूजिक करियर

सबा हाल ही में फिल्म ‘सॉन्ग ऑफ पैराडाइज’ में दिखाई दीं, जिसका प्रीमियर 29 अगस्त 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ। सबा सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि थिएटर डायरेक्टर और म्यूजिशियन भी हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक बैंड मैडबॉय/मिंक की सदस्य हैं।

बॉलीवुड करियर और पहचान

सबा ने बॉलीवुड में 2008 की फिल्म ‘दिल कबड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहचान 2011 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ से मिली। 2016 में वेब सीरीज ‘लेडीज रूम’ में डिंगो का रोल निभाकर भी उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा।   Also Read- Operation Sindoor Upcoming Movie: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री की अनाउंसमेंट!

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50