Ramayan Film Ranbir Role Update: फिल्म रामायण में राम के साथ इस किरदार में भी नजर आएंगे रणबीर कपूर!

ranbir-kapoor-ramayan-film-parashuram-role-confirm-first-look-teaser

Ramayan Film Ranbir Role Update: फिल्म रामायण में राम के साथ इस किरदार में भी नजर आएंगे रणबीर कपूर!

ramayan film ranbir role update फिल्म रामायण में राम के साथ इस किरदार में भी नजर आएंगे रणबीर कपूर

Ramayan Film Ranbir Role Update: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म‘रामायण’ का एक टीजर हनुमान जंयती पर शेयर किया गया, जिसमें रणबीर कपूर का भगवान राम के रुप में लुक सामने आया है। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम भगवान के अलावा एक और मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

रणबीर ने किया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि वो फिल्म में एक और अहम किरदार निभाने वाले है, उनसे इस पर सवाल करते हुए कहा कि - 'वह भगवान राम और परशुराम जैसे दो अलग-अलग स्वभाव वाले किरदारों को बॉडी लैंग्वेज और आवाज से कैसे अलग दिखा रहे हैं।'

इसका जबाव देते हुए रणबीर ने कहा कि- 'भगवान विष्णु के कई अवतार रहे हैं, जिनमें भगवान राम एक अवतार हैं, जबकि उनसे पहले भगवान परशुराम भी अवतार थे।'

आगे कहा कि-

'भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिलना ही बड़ी बात थी, लेकिन साथ ही भगवान परशुराम का रोल निभाना और भी खास अनुभव रहा। और एक एक्टर के रूप में केवल बॉडी लैंग्वेज ही नहीं, बल्कि रोल की आध्यात्मिकता और उसकी भावनाओं को गहराई से समझना जरूरी होता है।' उनका मानना है कि एक्टिंग की शुरुआत यहीं से होती है।

राहा को रामायण सुनाते है रणबीर

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताय कि- 'वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें फिल्म रामायण का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह मौका उन्हें उसी समय मिला, जब वह पिता बने थे।'

उन्होंने आगे कहा कि- 'उनकी बेटी साढ़े तीन साल की है। जब वह भगवान राम का किरदार निभा रहे थे, तब घर लौटकर वह अपनी बेटी को रामायण की कहानियां सुनाते थे। उनकी बेटी इस विषय को लेकर काफी उत्सुक रहती है। वह उनसे पूछती थी कि क्या उन्होंने आज हनुमान जी या सीता जी के साथ शूट किया। उन्होंने कहा कि यह उसकी रामायण के प्रति दिलचस्पी को दर्शाता है।'

टीजर देख विंदू दारा ने दी थी मेकर्स को सलाह

टीजर देखने के बाद बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विंदू दारा सिंह ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि- ‘फिल्म के विजुअल्स शानदार हैं, लेकिन…दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’

विंदू दारा ने फिल्म को लेकर दिया बयान

फिल्म‘रामायण’की तारीफ की लेकिन मेकर्स को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि- ‘यह बहुत शानदार दिख रही है, बहुत खूबसूरत है, लेकिन एक सख्त नियम है। जो रामायण रामानंद सागर जी ने बनाई है, वह हम सबके दिल और दिमाग में पूरी तरह बसी हुई है। वह रामायण ऐतिहासिक है, नंबर वन है। अगर यह फिल्म उसके लेवल से मेल खा गई, तो यह सुपरहिट होगी। यह एक रिकॉर्ड तोड़ हिट साबित होगी। लेकिन फिल्म की कहानी में ज्यादा बदलाव किया गया, जैसे इसमें वो खतरनाक (असुर) से दिख रहे हैं, तो अगर ज्यादा ऊपर-नीचे किया, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। ‘

विजुअल्स की की थी तारीफ

विंदू दारा सिंह ने फिल्म और रणबीर के किरदार की तारीफ करते हुए कहा कि- ‘वह राम के रूप में अच्छे लग रहे हैं। लोगों के लिए अरुण गोविल की इमेज अब भी राम के रूप में जुड़ी हुई है, जबकि उनके पिता दारा सिंह हनुमान के रूप में याद किए जाते हैं।

आगे कहा कि-

‘नए कलाकार वही किरदार निभा रहे हैं और अरुण गोविल इस फिल्म में दशरथ की भूमिका में सही हैं।अगर अभिनय और प्रस्तुति सही रही तो फिल्म सक्सेस हो सकती है। अब तक जो देखा गया है, उसके आधार पर यह फिल्म आदिपुरुष से बेहतर लग रही है। हालांकि पहले की रामायण और महाभारत सीरियल ने एक मानक तय किया है, जिससे तुलना होना स्वाभाविक है।’

कब होगी फिल्म रिलीज?

‘रामायण’ फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दुनियाभर में दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Read More- Ramayana Film Ranbir Ram Look: भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल…

संबंधित सामग्री

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।