Nikita Dutta COVID Positive: शिल्पा शिरोडकर के बाद अब निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटि...

nikita-dutta-tests-covid-positive-after-shilpa-shirodkar

Nikita Dutta COVID Positive: शिल्पा शिरोडकर के बाद अब निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटिव! घर पर क्वारैंटाइन..

nikita dutta covid positive शिल्पा शिरोडकर के बाद अब निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटिव घर पर क्वारैंटाइन

Suniel Shetty Reveals: बेटी अथिया ने एक्टिंग छोड़ने का लिया फैसला!

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जारिए दी जानकारी..

निकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि - “कोविड ने मुझसे और मेरी मां से हेलो कह दिया है। उम्मीद है ये अनचाहा मेहमान ज्यादा दिन नहीं रहेगा। इस छोटे से क्वारैंटाइन के बाद मिलते हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें।” कोरोना संक्रमण के चलते निकिता ने फिलहाल अपने सभी पेशेवर कमिटमेंट्स स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने अपने फैंस से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील भी की।

2014 में किया था बॉलीवुड डेब्यू, टीवी और वेब पर भी बनाई पहचान..

निकिता ने 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने 2014 में फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से बॉलीवुड में कदम रखा। टीवी पर उनकी शुरुआत 2015 में शो ‘ड्रीम गर्ल’ से हुई, जबकि ‘एक दूजे के वास्ते’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikita Dutta (@nikifying)

इसके बाद उन्होंने ‘गोल्ड’ (2018), ‘कबीर सिंह’ (2019), ‘द बिग बुल’ और ‘डिब्बुक’ (2021) जैसी फिल्मों में काम किया। 2022 में वह वेब सीरीज़ ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में भी नजर आईं।

‘ज्वेल थीफ’ से निकिता दत्ता ने बॉलीवुड ड्रीम किया पूरा...

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता हाल ही में फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आईं। निकिता के लिए यह फिल्म सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं थी, बल्कि उनके 'बॉलीवुड ड्रीम' के पूरे होने जैसा अनुभव था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

निकिता ने बताया कि -

“सिद्धार्थ आनंद की फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बड़ा सपना था। ‘ज्वेल थीफ’ ने मुझे पहली बार वो एहसास दिया, जो एक क्लासिक बॉलीवुड हीरोइन को होता है। यह सिर्फ डांस करने तक सीमित नहीं था, बल्कि एक एक्ट्रेस की तरह महसूस करने का पूरा मौका मिला।” इस फिल्म में निकिता के किरदार और परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उनका मानना है कि यह फिल्म उनके करियर के एक खास मोड़ को दर्शाती है।

शिल्पा शिरोडकर भी हैं कोरोना पॉजिटिव, पहले दी थी जानकारी..

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार किसी फिल्म या शो को लेकर नहीं, बल्कि अपनी तबीयत को लेकर। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और उनके चाहने वालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की हैं। आपको बता दें कि, शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं हैं, जिसमें उन्हें करणवीर और विवियन डिसेना के इर्द गिर्द ज्यादा देखा गया।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी..

51 वर्षीय अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “हेलो! मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क पहनना न भूलें।”   उनकी इस पोस्ट के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। तमाम फैंस और सेलेब्रिटीज ने उनकी हिम्मत बढ़ाई और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

शिल्पा की पोस्ट पर कई सेलेब्रिटी दोस्तों ने प्रतिक्रिया दी-

सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया: “TOh god!!! Take care shilpaaa… speedy recovery ❤️❤️” और जूही बब्बर ने लिखा: “Stay strong and rest well” चुम दारंग ने लिखा कि- ‘Get well soon❤️’ वहीं इंदिरा कृष्णा और नम्रता शिरोडकर ने भी दिल वाले और दुआओं से भरे इमोजी भेजकर अपना समर्थन जताया।

फैंस के रिएक्शन…

शिल्पा को कोरोना होने की वजह से फैंस उनकी फिकर कर रहें है, एक ने लिखा कि- ‘Take care Shilpa maaaam❤️’, एक ने लिखा कि- ‘Daymmm !!!! Pls take care love ❤️ get will soon ??’, एक ने लिखा कि- ‘OMG!! How??? Stay safe mam.. get well soon ??❤️’, एक ने लिखा कि- ‘Shilpa ji apna dhyan rkho u r too kind or positive person good wishes and speedy recovery to u❤️?’, एक ने लिखा कि- ‘Whattttt ? Take care Shilpa mam jaldi thik ho jaogi inshallah ❤️❤️❤️??।’  

संबंधित सामग्री

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

उत्तराखंड

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा।

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

छत्तीसगढ़

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

Three jawans were killed and another critically injured in an IED blast during a demining operation on the Kanker-Narayanpur border in Chhattisgarh.

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के कार्यों में सुरक्षा और समय पर काम पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराते हुए गांव में विकास की नई योजनाओं का आश्वासन दिया।

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर आने के आरोपों के बाद राजनीतिक हंगामा हो गया है। विपक्ष ने अल्कोहल टेस्ट की मांग की है।