Nidhi TMKOC Exit Reason: 7 साल बाद इस एक्ट्रेस ने बताया क्यों छोड़ा TMKOC, सेट प...

nidhi-bhanushali-reveals-why-she-left-tmkoc-emotional-breakdown

Nidhi TMKOC Exit Reason: 7 साल बाद इस एक्ट्रेस ने बताया क्यों छोड़ा TMKOC, सेट पर हुआ था इमोशनल ब्रेकडाउन!

nidhi tmkoc exit reason 7 साल बाद इस एक्ट्रेस ने बताया क्यों छोड़ा tmkoc सेट पर हुआ था इमोशनल ब्रेकडाउन

Dhurandhar film 1st teaser: रणवीर सिंह के बर्थडे पर मिला फैंस को तोहफा, ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज…

2012 से 2019 तक निभाया सोनू का किरदार...

निधि ने 2012 में झील मेहता को रिप्लेस कर 'सोनू भिड़े' का किरदार निभाना शुरू किया था। 7 साल तक वे इस रोल में बनी रहीं और साल 2019 में शो को अलविदा कह दिया। उनके बाद यह भूमिका पलक सिधवानी को मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .? ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

“दिमाग पर बना प्रेशर, सेट पर हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन”- भानुशाली

निधि ने बताया कि शूटिंग का शेड्यूल बेहद टाइट होता था। 12-12 घंटे काम करना, लगातार शूटिंग और वही रूटीन – इन सबका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा। उन्होंने कहा:- "शुरुआत में सीखने को बहुत कुछ मिल रहा था, लेकिन कुछ सालों बाद दिमाग में इतना प्रेशर बन गया कि मुझे एहसास भी नहीं हुआ। सेट पर मेरा सबसे बड़ा इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .? ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

पढ़ाई और खुद को समय देने के लिए लिया ब्रेक...

निधि उस वक्त फिल्म्स, टेलीविजन और न्यू मीडिया प्रोडक्शन में बैचलर्स कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब वो सेकेंड ईयर में थीं, तभी उन्होंने तय किया कि उन्हें अपनी पढ़ाई और बाकी जिंदगी को भी वक्त देना है। “जब आप लगातार भागते रहते हो तो एक वक्त ऐसा आता है जब रुकना जरूरी हो जाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .? ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

एक बड़ी बीमारी ने बदली निधि की सोच...

शो के दौरान निधि गंभीर रूप से बीमार भी हुई थीं। करीब डेढ़ साल तक उनकी तबीयत खराब रही। उन्होंने कहा कि उस अनुभव ने उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने कहा कि-
“बीमारी से उबरने के बाद मुझे लगा कि जो चीजें पहले ज़रूरी लगती थीं, अब वैसी नहीं रहीं। तभी मुझे यकीन हुआ कि शो छोड़ने का फैसला बिल्कुल सही है।”

टप्पू सेना से जुड़ना था चुनौती भरा...

निधि ने बताया कि शो में आते ही टप्पू सेना के साथ बॉन्ड बनाना आसान नहीं था। लेकिन समय के साथ उन्होंने सभी से दोस्ती की और दर्शकों से उन्हें भरपूर प्यार मिला।

सोनू भिड़े के रोल के लिए 800 लड़कियों में चुनी गईं थीं निधि...

निधि ने खुलासा किया कि 'सोनू' के रोल के लिए 600 से 800 एक्ट्रेसेज ने ऑडिशन दिया था। उनमें से उन्हें यह मौका मिलना उनके लिए चौंकाने वाला और खुश करने वाला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .? ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

"कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा" - निधि

शो छोड़ने के बाद निधि ने सोशल मीडिया और ट्रैवल व्लॉग्स के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा: -
"आज भी मुझे लगता है कि वो फैसला 100% सही था। मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।"
   

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू। 10 जून तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगेंगे, जहां जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। भोपाल में पेड़ उखड़े, कई शहरों में मौसम बदला। IMD ने 4 मई तक चेतावनी दी।

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

ग्वालियर में आगरा के युवक ने पत्नी को बीच सड़क पर पीटा और तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

मेरठ में 26 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

A 26-year-old woman was found murdered in her room in Meerut. The incident took place in the Lisari Gate area, and the police are currently investigating.

पति धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी हेमा मालिनी!

मनोरंजन

पति धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी हेमा मालिनी!

Months after Bollywood icon Dharmendra's death, his wife Hema Malini becomes emotional at an event, reflecting on his passionate life and career.