Neetu Kapoor 67th Birthday: नीतू कपूर का 67वां जन्मदिन आज...

neetu-kapoor-67th-birthday-celebration-2025

Neetu Kapoor 67th Birthday: नीतू कपूर का 67वां जन्मदिन आज...

neetu kapoor 67th birthday नीतू कपूर का 67वां जन्मदिन आज

Rishab Birthday Kantara Chapter 1 Release: एक्टर के जन्मदिन पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का पोस्टर रिलीज, जानिए पोस्टर में छिपे हैं रहस्य…

नीतू की मां का संघर्ष...

नीतू की मां राजी कौर का जन्म लखनऊ के एक कोठे में हुआ था। उनकी मां हरजीत को मात्र 10 साल की उम्र में उनके ही रिश्तेदारों ने कोठे में छोड़ दिया था। राजी कौर को भी उसी रास्ते पर धकेलने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने उस जिंदगी को ठुकरा दिया और 22 साल की उम्र में कोठा छोड़ एक मिल में काम करने लगीं। यहीं उनकी मुलाकात दर्शन सिंह से हुई और दोनों की शादी से नीतू का जन्म हुआ।

पिता की मौत और नीतू का फिल्मी सफर...

नीतू के पिता की मौत उस समय हो गई जब वह महज 5 साल की थीं। आर्थिक संकट के चलते उनकी मां ने फिल्मों में रोल की तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तभी नीतू को 'सूरज' में ब्रेक मिला और वह 'बेबी सोनिया' बन गईं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सफल फिल्मों में काम किया।

बतौर लीड एक्ट्रेस 1973 में किया था काम...

1973 में नीतू कपूर ने फिल्म 'रिक्शावाला' से बतौर लीड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर कदम रखा। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा सकी, लेकिन नीतू की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों और फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 1974 में आई फिल्म 'जहरीला इंसान' में नीतू पहली बार ऋषि कपूर के साथ नजर आईं। यहीं से शुरू हुई इनकी जोड़ी की जादुई कहानी, जो न केवल सिल्वर स्क्रीन पर हिट साबित हुई, बल्कि असल जिंदगी में भी एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गई।

ऋषि कपूर से लव स्टोरी और शादी...

नीतू की पहली मुलाकात ऋषि कपूर से फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ये दोस्ती इतनी गहरी थी कि नीतू, ऋषि की तरफ से दूसरी लड़कियों को इम्प्रेस करने में भी मदद किया करती थीं। वह उनकी गर्लफ्रेंड्स के लिए लव लेटर तक लिखा करती थीं। फिर दोनों को प्यार हो गया। हालांकि, उनकी मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था। उन्होंने नीतू को डांटा भी। उसके बाद वो सब अपनी मां को बताती थी और उनका कपूर परिवार में भी आना - जाना होने लगा। दोनों ने साथ में 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, और हर फिल्म में इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी जितनी शानदार थी, ऑफस्क्रीन रिश्ता उतना ही मजबूत। राज कपूर ने ऋषि को साफ कहा कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें, तो दोनों ने 22 जनवरी 1980 को शादी कर ली। नीतू उस समय अपने करियर के शीर्ष पर थीं लेकिन कपूर परिवार की परंपरा के चलते उन्होंने फिल्में छोड़ दीं।

26 साल बाद फिल्मों में वापसी...

2009 में नीतू ने 26 साल बाद फिल्म 'दो दूनी चार' से वापसी की और इसके बाद 'जब तक है जान' व 'बेशरम' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2020 में ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू अकेली रह गईं लेकिन उन्होंने खुद को समेटा और फिर से फिल्मों पर ध्यान देना शुरू किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

राज कपूर से जुड़ा किस्सा...

नीतू ने अपनी ननद ऋतु नंदा की किताब में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। एक बार उन्होंने नशे में घर लौटे ऋषि कपूर को फोन किया और गलती से उनके पिता राज कपूर को डांट दिया। राज कपूर की आवाज पहचान नहीं पाईं और बाद में उन्हें इस बात पर शर्मिंदगी हुई।

एक आदर्श पत्नी, बहू और मां

नीतू कपूर ने न केवल एक सफल अभिनेत्री के रूप में, बल्कि एक आदर्श पत्नी, बहू और मां के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। साल 2022 में उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी आलिया भट्ट से हुई और उसी साल वह दादी भी बनीं। नीतू कपूर की जिंदगी एक मिसाल है कि कैसे कठिन परिस्थितियों से निकलकर अपने सपनों को जिया जा सकता है। उनका सफर प्रेरणा देने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

संबंधित सामग्री


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।