समय रैना पर भड़के शक्तिमान! कहा -'समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है..'!

mukesh-khanna-slams-samay-raina-statement-calls-him-donkey

समय रैना पर भड़के शक्तिमान! कहा -'समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है..'!

समय रैना पर भड़के शक्तिमान कहा -समय रैना तू गधे पर बैठने लायक है

Mukesh Khanna Slams Samay Raina: ‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ वाले विवाद के बाद समय रैना ने वापसी करते हुए एक नया वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया। लेकिन पहला वीडियो आते ही उन पर शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना उन पर भड़क उठे। वीडियो देख उन्होंने कहा कि- 'समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है और वो भी मुंह काला करके।'

वीडियो देख समय रैना पर भड़के शक्तिमान

समय रैना ने अपने शो में शक्तिमान को लेकर एक एक बात कही जिसके बाद मुकेश खन्ना भड़क गए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना का मुंह काला करके रोते हुए गदहे पर बैठे दिखाया गया, वहीं एक साइड शक्तिमान की तस्वीर लगाई गई, जिनकी आंखों से लाइट निकलकर समय पर पड़ रही है।

'कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है।'- मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने समय रैना की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ' समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है और वो भी मुंह काला करके।' उन्होंने कैप्शन में लिखा है,‘कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी!! समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा-सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।’

 

आगे लिखा कि-

'गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है!!!'

 

कैसे शुरु हुआ विवाद?

समय रैना 'इंडियॉज गॉट लेटेंट' पर रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कॉमेंट्स के बाद उस शो में मौजूद कॉमेडियंस और शो के जजो की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद बवाल मच गया था। इसके बाद शो भी बंद कर दिया गया। और उन पर FIR भी की गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी, गुस्सा निकाला। ऐसे में करीब 1 साल बाद समय रैना ने अपने चैनल पर स्टैंडअप वीडियो शेयर किया, इसके कैप्शन में लिखा कि-‘स्टिल अलाइव’ (अभी भी जिंदा हूं)।

समय रैना ने ट्रोल करने वाले सेलेब्स को दिया जवाब

करीब 1 साल बाद समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब 1 घंटे 21 मिनट का स्टैंडअप वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि- जब उनके कमेंट को लेकर विवाद हुआ तो उनके साथ क्या - क्या हुआ, उन्हें किन-किन चीजों का सामना करना पड़ा। साथ ही उन सेलेब्स को जवाब दिया, जिन्होंने उस दौरान उनकी आलोचना की थी। ऐसे में आलोचना करने वालों में मुकेश खन्ना भी थे तो समय रैना ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि-

‘शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे यार? शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा इनके कंटेंट का बच्चों पर, बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देख के। मुझें नहीं पता, तुम में से कितने लोग शक्तिमान एरा में टीवी देखते थे। हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देख के बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?’

Also Read- ‘जुहू-बांद्रा तक..धुरंधर से सबकी जली तो है’ जाकिर के इस बयान पर भड़की अमीषा पटेल!

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.