Kapkapi Movie Review: हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का!

kapkapi-movie-review-horror-comedy-bollywood

Kapkapi Movie Review: हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का!

kapkapi movie review हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का

Suniel Shetty Reveals: बेटी अथिया ने एक्टिंग छोड़ने का लिया फैसला!

बेरोजगार दोस्तों, ऊइजा बोर्ड और अनामिका की आत्मा...

फिल्म की कहानी 6 बेरोजगार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक किराए के घर में रहते हैं। ग्रुप का लीडर है मनु (श्रेयस तलपड़े), जो हर मुश्किल का जुगाड़ निकाल लेता है। जब जिंदगी बोरियत से भर जाती है, तो ये दोस्त रोमांच की तलाश में ऊइजा बोर्ड लाते हैं – वो भी कैरम बोर्ड को बदलकर। यहीं से शुरू होता है आत्मा अनामिका से संपर्क और फिर मस्ती और डर की मिक्स जर्नी।

श्रेयस-तुषार की कैमिस्ट्री...

तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की जोड़ी ने एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिलाई। दोनों के बीच की दोस्ताना केमिस्ट्री स्क्रीन पर अच्छी लगती है। सिद्धि इदनानी और सोनिया राठी केवल स्क्रीन फिलर नहीं हैं, बल्कि अपनी कॉमिक टाइमिंग और प्रेजेंस से दर्शकों को इम्प्रेस करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक दिलचस्प है और खासतौर पर इसका बैकग्राउंड साउंड इफेक्ट, जो इसके हॉरर सीन्स को और बाय मनोरंजक बनाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

निर्देशन और स्क्रीनप्ले...

संगीथ सिवन का निर्देशन औसत है। फिल्म में मस्ती और डर के कई मौके होते हुए भी उन्हें पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया। स्क्रीनप्ले कमजोर है – कई सीन अनावश्यक रूप से खींचे गए हैं और डायलॉग्स में वो पंच नहीं हैं जो कॉमेडी को हिट बना सकें। हॉरर और सस्पेंस वाले सीन्स में गहराई की कमी है, जिससे ये पार्ट्स अधूरे और हल्के लगते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट...

अगर आप हल्की-फुल्की हॉरर कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो यह दोस्तों के साथ ‘कपकपी’ एक बार देखी जा सकती है। फिल्म में डर की बजाय मस्ती का तड़का ज्यादा है। श्रेयस-तुषार की जोड़ी और कुछ मजेदार सिचुएशंस हंसी जरूर ला सकते हैं, लेकिन स्क्रीनप्ले की ढीली पकड़ फिल्म को पूरी तरह से बांध नहीं पाती। अगर आप लॉजिक या इमोशनल गहराई की बजाय सिर्फ एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो ‘कपकपी’ मूवी आपको ठीक लगेगी। और हॉरर देखने वालों को इतना मजा नहीं आएगा।

   

संबंधित सामग्री

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

मनोरंजन

Munawar Welcome Baby Girl: मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, सेलेब्स दे रहें बधाईयां..

Munawar Faruqui, winner of Bigg Boss 17, announced the birth of his daughter on Instagram, sharing hospital photos while keeping her face hidden.