Kamini Kaushal Death: 97 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर...

kamini-kaushal-passes-away-at-97-bollywood-mourns

Kamini Kaushal Death: 97 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर...

kamini kaushal death 97 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन बॉलीवुड में शोक की लहर

Kamini Kaushal Death: हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। वह इंडस्ट्री की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेसेस में शामिल थी। हाल ही में वे लाल सिंह चड्डा और कबीर सिंह जैसी फिल्मों में नजर आई थी, जिससे युवा पीढ़ी भी उन्हें पहचानती थी। Read More: Dharmendra Hospital Video Leak: धर्मेंद्र का हॉस्पिटल वीडियो लीक करने वाला स्टाफ गिरफ्तार, कई सेलेब्स ने जताई नराजगी… परिवार ने उनकी मौत के बाद प्राइवेसी की अपील की है।

40 के दशक की सबसे सफल और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस..

कामिनी कौशल का फिल्मी करियर 7 दशकों तक फैला रहा। 1. 1947 और 1948 में वह बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस रहीं। 2. 2022 में उन्हें Outlook India की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सूची में शामिल किया गया। 40 के दशक में उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं थी।

संघर्ष से भरा रहा कामिनी का जीवन..

कामिनी कौशल का जन्म 16 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ। उनके पिता प्रो. शिव कश्यप पंजाब यूनिवर्सिटी में बोटनी के प्रोफेसर थे। उन्हें भारत में ब्रायोलॉजी (काई विज्ञान) का जनक कहा जाता है। उन्होंने पौधों की छह नई प्रजातियों की खोज की थी। कामिनी बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। 7 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया। और बहुत कम उम्र में उन्होंने आकाशवाणी के लिए कार्यक्रम करना शुरु किया, जिसके लिए उन्हें हर महीने 10 रुपए मिलते थे। बाद में उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में बी.ए. (ऑनर्स) किया।

फिल्मी सफर की शुरुआत...

1946 में चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म ‘नीचा नगर’ में काम करने का मौका दिया। यही फिल्म उनके शानदार फिल्मी सफर की शुरुआत बनी।

इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया—

दो भाई, शहीद, नदिया के पार, जिद्दी, शबनम, पारस, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान। उम्र बढ़ने के बावजूद उन्होंने लगातार फिल्मों में सक्रिय रहकर हर दिल जो प्यार करेगा, चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह और लाल सिंह चड्ढा जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया।

बहन की मौत के बाद जीजा से की शादी...

कामिनी कौशल की निजी जिंदगी भी काफी भावनात्मक रही। साल 1948 में उन्होंने बी.एस. सूद से शादी की। लेकिन यह शादी किसी फिल्म की कहानी जैसी थी— बी.एस. सूद उनकी बड़ी बहन के पति थे। बहन की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद, उनके बच्चों की परवरिश के लिए कामिनी की शादी जीजा जी से करा दी गई।

दिलीप कुमार के साथ पहली मोहब्बत...

कामिनी कौशल फिल्म शहीद में दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दिलीप कुमार उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन— परिवार का विरोध, सामाजिक दबाव और उनकी पहले से शादीशुदा जिंदगी। इन सबके चलते उन्हें यह रिश्ता खत्म करना पड़ा।

कामिनी ने 2014 में कहा था—

“हम दोनों ही बिखर गए थे, लेकिन मैं अपने पति और अपनी दिवंगत बहन को धोखा नहीं दे सकती थी।”

97 साल की उम्र में जीवन का अंतिम अध्याय...

कामिनी कौशल अपने दौर की सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उनकी सादगी, अभिनय और लंबे करियर ने उन्हें हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई। उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है।

संबंधित सामग्री

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

मनोरंजन

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood star Akshay Kumar is trending for his dance in high heels on the song ‘Laal Pari’, during a game show. His upcoming film ‘Welcome to the Jungle’ releases in 2026.

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लग गई। 9वीं से 13वीं मंजिल तक आग फैल गई। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

मनोरंजन

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

Karishma Kapoor, while on the set of 'India's Best Dancer' Season 5, warned paparazzi against excessive zooming and inappropriate video capturing.

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मध्य प्रदेश

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जलूद में 271.16 करोड़ रुपए की लागत से बने 60 MW सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। इससे बिजली खर्च में महीने में 4 करोड़ से अधिक की बचत होगी।

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

जुर्म गाथा

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर परिवार ने नाराजगी व्यक्त की, सीबीआई जांच की मांग की।