Janhvi Debut Cannes 2025: जाह्नवी कपूर ने कांस में किया डेब्यू, सादगी भरे लुक से लूटी महफिल...

janhvi-kapoor-debut-cannes-2025-debut

Janhvi Debut Cannes 2025: जाह्नवी कपूर ने कांस में किया डेब्यू, सादगी भरे लुक से लूटी महफिल...

janhvi debut cannes 2025 जाह्नवी कपूर ने कांस में किया डेब्यू सादगी भरे लुक से लूटी महफिल

Mohanlal 65th Birthday: साउथ एक्टर मोहनलाल विश्वनाथन का 65वां जन्मदिन आज… खास बात ये रही कि रेड कार्पेट पर जाह्नवी के साथ उनके रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर और करंट बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया दोनों मौजूद रहे। ईशान उन्हें गाउन संभालने में मदद करते दिखे।

‘होमबाउंड’ से किया फिल्मी डेब्यू...

जाह्नवी कांस में अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए पहुंची थीं। यह फिल्म मसान फेम नीरज घायवान द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म का प्रीमियर ‘Un Certain Regard’ सेक्शन में हुआ। इस फिल्म में जाह्नवी का रोल कैमियो है, जबकि ईशान खट्टर और विशाल जेठवा लीड किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पहले लुक में नजर आईं रॉयल इंडियन प्रिंसेस की झलक..

पहले लुक के लिए जाह्नवी ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच वाला ब्लश पिंक लहंगा चुना जिसे तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। इस लहंगे का स्कर्ट और कोर्सेट टॉप बनारस में तैयार किया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जैसे ही जाह्नवी सीढ़ियों से नीचे उतरीं, ईशान खट्टर और डायरेक्टर नीरज घायवान उन्हें गाउन संभालने में मदद करते दिखे। होटल की लॉबी में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जाह्नवी का हाथ थामे हुए नजर आए। लेयर्ड पर्ल नेकलेस और स्लीक लो बन हेयरस्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया गया। यह अंदाज भी रिया कपूर ही स्टाइल किया गया था। इस लुक में जाह्नवी रॉयल इंडियन प्रिंसेस जैसी दिख रही थीं।

स्टाइल और पारंपरिकता का परफेक्ट मिक्स..

अपने दूसरे लुक में उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना का मिंट ग्रीन कलर का कस्टम आउटफिट पहना, जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला कोर्सेट टॉप और फ्लोई स्कर्ट था। इस लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था। जाह्नवी का यह लुक भारतीय पारंपरिकता और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

  हालांकि इस लुक का सबसे खास और ध्यान खींचने वाला हिस्सा उसका बोल्ड बैकलैस डिज़ाइन था, जिसने पारंपरिक सिल्हूट को एक मॉडर्न टच के साथ नया रूप दिया। लुक को और भी खास बनाया एक स्टेटमेंट बैक चेन ने, जिसे खास तौर पर ऑरस ज्वेल्स ने डिजाइन किया था

जाह्नवी का लुक देख याद आईं श्रीदेवी..

रेड कार्पेट पर जाह्नवी के लुक ने सभी का ध्यान खींचा। उनका अंदाज ऐसा था कि सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तुलना दिवंगत मां श्रीदेवी से करनी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा, "सेम टू सेम श्रीदेवी जैसी लग रही हैं जाह्नवी।" वहीं एक अन्य ने कहा, "अगर आज श्रीदेवी होतीं, तो उन्हें अपनी बेटी पर गर्व होता।"

यूजर्स ने की तारीफ...

श्रीदेवी की विरासत को आगे बढ़ाती दिखीं जाह्नवी..

जाह्नवी का यह डेब्यू न सिर्फ उनके करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा के लिए भी गौरव का क्षण बन गया। उनके अंदाज़, आत्मविश्वास और ग्लैमर ने लोगों को उनकी मां श्रीदेवी की याद दिला दी। उनका यह डेब्यू यह साबित करता है कि वह सिर्फ एक स्टार किड नहीं, बल्कि एक मेहनती और संभावनाओं से भरपूर कलाकार हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

संबंधित सामग्री

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

उत्तराखंड

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा।

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

छत्तीसगढ़

IED Blast 3 Jawans Dead: सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 4 जवान की मौत!

Three jawans were killed and another critically injured in an IED blast during a demining operation on the Kanker-Narayanpur border in Chhattisgarh.

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने जल जीवन मिशन के तहत दिए सख्त निर्देश, बोले - लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के कार्यों में सुरक्षा और समय पर काम पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराते हुए गांव में विकास की नई योजनाओं का आश्वासन दिया।

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब

विधानसभा में ‘अल्कोहल टेस्ट’ विवाद पर CM मान का पलटवार, बोले-”विपक्ष के पास असली मुद्दों का अभाव”

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर आने के आरोपों के बाद राजनीतिक हंगामा हो गया है। विपक्ष ने अल्कोहल टेस्ट की मांग की है।