Disha House Firing Case: गाजियाबाद में मारे गए दोनों शूटर, आरोपी के परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल!

disha-house-firing-case-ghaziabad-shooters-encounter-family-questions

Disha House Firing Case: गाजियाबाद में मारे गए दोनों शूटर, आरोपी के परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल!

disha house firing case गाजियाबाद में मारे गए दोनों शूटर आरोपी के परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल

Celebrities Wish Birthday PM Modi: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेलिब्रिटीज ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं! बता दें कि, मारे गए आरोपियों की पहचान रविंद्र जो कि रोहतक निवासी है, और अरुण जोकि सोनीपत के निवासी के रुप में की गई है। दोनों आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया गया था।

रोहित गोदारा- गोल्डी बरार गैंग से जुड़े तार...

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग से जुड़े थे। STF ने मौके से एक ग्लॉक, एक जिगाना पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए।

रोहित गोदारा ने बदमाशो को बताया शहीद...

सोशल मीडिया पर एक रोहित गोदारा के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एन्काउंटर में मारे गए आरोपियों को शहीद बताया जा रहा है।

12 सितंबर को हुई थी फायरिंग...

उत्तर प्रदेश के सिविल लाइंस इलाके में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर बाइक में सवार होकर 2 व्यक्ति आएं। सुबह लगभग 3.45 बजे बदमाशों ने 8-10 राउंड फायरिंग की थी। गनिमत रही इस हादसे में घर में मौजूद किसी भी शक्स को कोई चोट नहीं आई।

CM योगी ने दिशा पाटनी के पिता को दिया भरोसा...

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी से बात की और उन्होंने सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

आरोपी के परिवार का आरोप: ‘फर्जी एनकाउंटर’...

एनकाउंटर में मारे गए अरुण के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

अरुण के भाई अंकुर का दावा

बाइक सवार बदमाशों में उनका भाई नहीं था। पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है। उन्होंने कहा कि अरुण शुगर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और वह शारीरिक रूप से कमजोर था।

अरुण की मां सविता का बयान

उन्होंने बताया कि अरुण पिछले 5 साल से डायबिटीज का मरीज था, इंसुलिन पर निर्भर रहता था। वह घर पर ही डेयरी का छोटा कारोबार करता था। घटना वाले दिन उसने हरिद्वार जाने की बात कहकर घर छोड़ा था।

परिवार की भावुक अपील...

मां सविता ने रोते हुए कहा – “राम-लक्ष्मण जैसी जोड़ी (अंकुर–अरुण) को अलग कर दिया गया। मेरा बेटा अब कभी नहीं आएगा, मुझे सिर्फ उसका चेहरा एक बार दिखा दो।”

12 सितंबर को दिशा के घर में हुई थी फायरिंग…

12 सितंबर को देर रात बाइक से 2 हमलावर आएं और 2 राउंड ताबड़तोड़ उनके घर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। आपको बता दें कि, फायरिंग के दौरान घर पर दिशा के पिता जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी और बहन खुशबू पाटनी घर पर ही मौजूद थे। लेकिन दिशा घर पर नहीं थी वो इन दिनों मुंबई में हैं।

पुलिस की दिशा के घर में तैनाती और जांच..

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार सहम गया। सूचना पर पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए। SSP बरेली ने बताया कि फायरिंग करीब सुबह 3:30 बजे हुई थी। घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। आसपास के CCTV फुटेज में 2 संदिग्ध हमलावर बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी…

फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। दोनों कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। गैंग ने फेसबुक पोस्ट कर दावा किया कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया, इसी कारण फायरिंग की गई। पोस्ट में लिखा गया – “यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।”

लॉरेंस गैंग के सदस्य ने फेसबुक पर किया पोस्ट …

रोहित गोदारा नाम के एक शक्स ने लिखा कि –

“भाईयों, आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइंस स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।”

फेसबुक पर फिल्म इंडस्ट्री पर दी चेतावनी…

आगे चेतावनी देते हुए आगे लिखा कि-

“मैसेज सिर्फ इनके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। हम हमारे धर्म की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक है और उनकी रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है।”

आखिर दिशा के घर क्यों हुई फायरिंग?

30 जुलाई को दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी कर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर कड़ा बयान दिया था।

खुशबू ने कहा था –

“ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते?” खूशबू ने आगे कहा कि- “ये दुखद है कि ऐसे बद्जुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है?”

अनिरुद्धाचार्य का विवादित प्रवचन…

विवाद एक वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें एक भक्त ने उनसे शादी पर सवाल पूछा था कि –
‘गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं।’

जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा था –

“इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी।”

अनिरुद्धाचार्य ने कथा में भी लड़कियों पर की थी टिप्पणी?

उन्होंने कहा था कि –
“पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी।”

माफी मांग चुके अनिरुद्धाचार्य…

विवाद बढ़ने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा –
“राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। मेरी बात अधूरी सुनकर बहनों का दिल दुखा, उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मेरा उद्देश्य नारी का अपमान करना नहीं था। नारी तो हमारी लक्ष्मी है।”

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.