Bigg Boss 19 Rohit Shetty: रोहित शेट्टी लगाएंगे अमाल मलिक और शहबाज की क्लास!

bigg-boss-19-rohit-shetty-amaal-mallik-shahbaz-class-update

Bigg Boss 19 Rohit Shetty: रोहित शेट्टी लगाएंगे अमाल मलिक और शहबाज की क्लास!

bigg boss 19 rohit shetty रोहित शेट्टी लगाएंगे अमाल मलिक और शहबाज की क्लास

Rajkummar Patralekha Become Parents: एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह पर मिला बेटी का तोहफा… प्रोमो में दिखाया गया है कि आज के एपिसोड में अमल मलिक, शहबाज, प्रणित मोरे, मालती चाहर और कुनिका सदानंद को कड़ी फटकार लगाई जाएगी, जबकि फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना की उन्होंने खुलकर तारीफ की जाएगी।

कोई एविक्शन नहीं, वोटिंग लाइन 21 नवंबर तक खुली...

रोहित शेट्टी ने ऐलान किया कि इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा। वोटिंग लाइन्स 21 नवंबर तक खुली रहेंगी और सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट अगले शुक्रवार तक मुकाबले में बने रहेंगे।

बिग बॉस का प्रोमो वायरल...

अमाल मलिक और शहबाज को मिली कड़ी चेतावनी

जियोहॉटस्टार में रिलीज प्रोमो के मुताबिक, रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस’, एंडेमॉल, क्रिएटिव टीम और कलर्स टीवी को बायस्ड कहने के आरोपों पर बेहद नाराज हुए। उन्होंने अमल और शहबाज से कहा कि शो की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब अमल ने सफाई देने की कोशिश की तो रोहित और ज्यादा सख्त हो गए।

उन्होंने कहा—

“बाहर की ऑडियंस को लगता है कि शो अनफेयर है क्योंकि आपको फेवर किया जा रहा है। ये सब बंद करो। दर्शक सब देख रहे हैं।”  

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मृदुल का जिक्र कर दिया रियलिटी चेक...

रोहित ने पूछा— “मृदुल कहां गया?” जब सबने कहा कि वह एविक्ट हो गया, तो रोहित बोले— 'मुझे एक बात बताओ, तुम्हें लगता है कि उसकी फैन फॉलोइंग देखकर, वो कभी एविक्ट हो पाता? और उस वक्त किसी ने क्यों नहीं आवाज उठाई कि बिग बॉस आप अनफेयर हो, जब मृदुल लाइव ऑडियंस के वोट्स से बाहर हुआ। ये तो अपनी कन्वीनियंस से फेयर और अनफेयर देखते हो वो सब करना बंद करो। बाहर ऑडियंस को सब दिखता है। गौरव खन्ना कैप्टन बन गया वो अनफेयर है लेकिन मृदुल का जाना नहीं?'

गौरव खन्ना की की तारीफ....

रोहित शेट्टी ने गौरव के शांत और सम्मानजनक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा— 'गौरव जो लगभग 10 बार कैप्टन बनने के करीब था, जब वो कैप्टन नहीं बन पाया, तब भी वो नहीं रोया कि शो ने उसके साथ अनफेयर किया। यहां तक कि जब उसकी कैप्टेंसी शहबाज को दे दी गई, गौरव ने कोई तमाशा नहीं किया। इज्जत से बिहेव किया। अपनी ड्यूटीज कीं। और आज भी बिना शिकायत के सब कर रहा है।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

शहबाज को रोने और आरोप लगाने पर फटकार...

शहबाज द्वारा कैप्टेंसी न मिलने पर रोकर शो को बायस्ड कहने पर रोहित ने कहा— 'क्या है ये? तुम बच्चों की तरह रोने लगे। और शो को बायस्ड और अनफेयर कहने लगे। गौरव खन्ना ने ऐसा कुछ नहीं किया, जबकि उसके हाथ से कई बार कैप्टेंसी गई।' इसके बाद शहबाज ने बिग बॉस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

फरहाना भट्ट की सराहना—‘अकेली खेल रही हैं’

रोहित ने कहा कि घर में अकेला और दमदार गेम अगर कोई खेल रहा है तो वह फरहाना हैं। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी उन्होंने कहा कि- "ये अकेली है जो कि अकेले खेल रही और बाकी सब ग्रुप में खेल रहे हैं। हालांकि इसे अपने शब्दों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। वरना वह अच्छा कर रही हैं। गौरव से रोहित बोले, 'तुमने गेम बहुत अच्छे से खेला है। और सबको ये दिखाया है कि बिग बॉस सिर्फ बहस और झगड़ों का शो नहीं है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

कुनिका, मालती और प्रणित पर भी बरसे रोहित...

कुनिका पर डबल गेम खेलने का आरोप..

रोहित ने कहा— “आप खुद फॉलोअर्स चुन रही थीं। लेकिन जैसे ही देखा कि सब गौरव के खिलाफ हैं, आप भी शामिल हो गईं। यह साफ डबल गेम है।”

मालती चाहर को उकसावे के लिए फटकार...

उन्होंने कहा कि मालती लगातार फरहाना को उकसा रही थीं, जो गलत है।

प्रणित मोरे के फैसले पर उठाएं सवाल..

अभिषेक बजाज को बाहर करने पर रोहित बोले— “आपने खुद कहा था कि अभिषेक आपकी पहली प्राथमिकता है, फिर उन्हें क्यों नहीं बचाया? क्या आपने उन्हें अपना स्ट्रॉन्ग कम्पटीटर समझकर बाहर किया?”  

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लग गई। 9वीं से 13वीं मंजिल तक आग फैल गई। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

मनोरंजन

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

Karishma Kapoor, while on the set of 'India's Best Dancer' Season 5, warned paparazzi against excessive zooming and inappropriate video capturing.

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मध्य प्रदेश

आज CM डॉ यादव करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण,करिब 4.50 करोड़ बिजली की बचत

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जलूद में 271.16 करोड़ रुपए की लागत से बने 60 MW सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। इससे बिजली खर्च में महीने में 4 करोड़ से अधिक की बचत होगी।

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

जुर्म गाथा

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर परिवार ने नाराजगी व्यक्त की, सीबीआई जांच की मांग की।

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

खेल

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

In the 41st match of IPL 2026, Mumbai Indians will play against Sunrisers Hyderabad at Wankhede Stadium. The match is crucial as MI seeks to improve its poor season record.