Aishwarya Rai Bachchan 52th Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन आज, जानिए उन...

aishwarya-rai-bachchan-52th-birthday-2025-special-facts-biography

Aishwarya Rai Bachchan 52th Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

aishwarya rai bachchan 52th birthday ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन आज जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

Read More: Katrina Kaif Photo leak: कैटरीना कैफ की प्राइवेट तस्वीरें लीक, सोनाक्षी ने लगाई क्लास! ऐश्वर्या का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में एक तुलुवा हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता, कृष्णराज राय, एक मरीन इंजीनियर और पूर्व सैनिक थे, जबकि उनकी मां वृंदा राय एक लेखिका और हाउस वाइफ हैं।

फिल्म छोड़कर चुना मिस इंडिया का रास्ता...

ऐश्वर्या को ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इसे ठुकरा दिया। उन्होंने वोग को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि- 'उस समय वे मिस इंडिया के लिए पूरी तरह समर्पित थीं और फिल्मों से दूरी बनाना चाहती थीं।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

दरअसल, मुंबई आने के बाद उन्होंने आर्य विद्यालय हाई स्कूल और डी.जी. रूपारेल कॉलेज से पढ़ाई की। आर्किटेक्चर की पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान मॉडलिंग की ओर बढ़ा और 9वीं कक्षा में कैमलिन विज्ञापन से उनकी मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। 1993 में पेप्सी के विज्ञापन में उनका संवाद “हाय, मैं सन्या हूं” आज भी लोगों को याद है।

मिस इंडिया के मुकाबले में सुष्मिता से हारी...

1994 के मिस इंडिया मुकाबले में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन आमने - सामने थीं। सुष्मिता ने खिताब जीता और ऐश्वर्या सेंकेड रनरअप रहीं।   सुष्मिता के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान उन्हें लगा था कि जज ऐश्वर्या को विजेता घोषित करेंगे क्योंकि वे पहले से लोकप्रिय चेहरा थीं।

1994 में जीता मिस वर्ल्ड का खिताब...

मिस इंडिया में हारने के बाद ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड 1994 प्रतियोगिता में भाग लिया और 19 नवंबर को ताज अपने नाम किया। उनकी नीली आंखें, सुंदरता, शालीनता और आत्मविश्वास के लिए आज भी दुनिया भर में मशहूर हैं। उसी साल सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनकर भारत को दोहरी खुशी दी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं ऐश्वर्या..

मिस वर्ल्ड खिताब के बाद ऐश्वर्या ने 1997 में मणिरत्नम की फिल्म ‘इरुवर’ से अभिनय की शुरुआत की। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद माधुरी दीक्षित थीं। सलमान खान की सलाह पर भंसाली ने ऐश्वर्या को चुना और यही फिल्म उनकी किस्मत बदल गई।

‘देवदास’ में पारो बनकर रच दिया इतिहास...

2002 में आई ‘देवदास’ में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘पारो’ का किरदार निभाकर भारतीय सिनेमा में अमर छाप छोड़ी। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के साथ उनकी अदाकारी को आज भी क्लासिक माना जाता है। यही फिल्म उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत बनी और उन्होंने पहली भारतीय अभिनेत्री के रूप में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

हॉलीवुड तक पहुंची भारतीय सुंदरता...

‘देवदास’ के बाद ऐश्वर्या ने हॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस,’ ‘द लास्ट लीजन’ और ‘द पिंक पैंथर 2’ में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने ‘गुरु’, ‘जोधा अकबर’, ‘धूम 2’, ‘रावण’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्मों से अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। ‘गुरु’ में अभिषेक बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।

फिल्म ढाई अक्षर प्रेम फिल्म से हुई थी दोस्ती..

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के और कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया था, जहां उनकी दोस्ती हो गई थी। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हम पहले अच्छे दोस्त थे, और उनके रिलेशनशिप की शुरुआत फिल्म उमराव जान के सेट से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहता था जो मुझसे तो प्यार करे ही, लेकिन मेरे परिवार के भी करीब रहे। उनकी इज्जत करे, उन्हें प्यार दे। ऐश्वर्या के अंदर यह खूबियां थीं।’

2007 में अभिषेक ने की शादी…

आपको बता दें कि ढाई अक्षर प्रेम के’ के बाद अभिषेक-ऐश की जोड़ी साल 2003 में बनी फिल्म कुछ ना कहो, उमराव जान (2006) और सुपरहिट फिल्म गुरु (2007) नजर आई। वहीं, 12 जनवरी 2007 को गुरु रिलीज हुई और और अभिषेक-ऐश्वर्या ने 14 जनवरी 2007 को एंगेजमेंट अनाउंस कर दी थी। फिल्म सुपरहिट होने के चार महीने बाद अभिषेक ऐश ने 7 अप्रैल 2007 को शादी रचा ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के शादी में 40 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ था।

आज भी ऐश्वर्या हैं स्टाइल और ग्रेस की मिसाल...

52 वर्ष की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती, शालीनता और आत्मविश्वास का जादू बरकरार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

कान्स रेड कार्पेट पर उनका हर लुक आज भी सुर्खियां बटोरता है और वे भारतीय सिनेमा की शाश्वत पहचान बन चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।