AICWA Appeals Turkey Azerbaijan boycott: AICWA ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार!

aicwa-turkey-azerbaijan-boycott-aicwa

AICWA Appeals Turkey Azerbaijan boycott: AICWA ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार!

aicwa appeals turkey azerbaijan boycott aicwa ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार

AICWA Appeals Turkey Azerbaijan boycott: AICWA ने तुर्की और अजरबैजान का किया पूर्ण बहिष्कार...भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए तुर्की और अजरबैजान का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उसका कहना है कि इन दोनों देशों का रवैया भारत के खिलाफ है, और अब इन देशों से जुड़ी किसी भी फिल्मी गतिविधि में भाग नहीं लिया जाएगा। साथ ही AICWA ने सरकार से तुर्की और अजरबैजान दोनों देशों के सभी ऑर्टिस्ट के वीजा रद्द करने की मांग की है। Read More: Samantha Ruth dating Raj Nidimoru: क्या सामंथा रुथ राज निदिमोरु को कर रहीं हैं डेट?

देशभक्ति और एकजुटता का प्रतीक यह कदम...

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अपने इस फैसले को देशभक्ति और एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह कदम भारत के प्रति समर्थन और उन देशों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है जो भारत के खिलाफ खड़े हैं। संगठन ने यह भी कहा कि भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। हमारा अटूट समर्थन हमेशा राष्ट्र के निर्णयों के साथ रहेगा, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को सबसे ऊपर प्राथमिकता दी जाएगी।

AICWA ने सरकार से दोनों देशों के वीजा रद्द की मांग...

उन्होंने प्रेस नोट में लिखा कि- 'विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को संबोधित करते हुए मांग की है कि तुर्की और अजरबैजान के सभी कलाकारों, फिल्मकारों और फाइनेंसरों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं। इसके साथ ही भविष्य में भी उन्हें भारत में किसी भी फिल्म परियोजना के लिए वीजा न दिए जाने की अपील की गई है।'

AICWA का सख्त रुख..

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन का कहना है कि - 'AICWA आतंकवाद का समर्थन करने वाले या भारत के प्रति शत्रुता में पाकिस्तान के साथ गठबंधन करने वाले किसी भी राष्ट्र या संस्था के खिलाफ बयानबाजी करते है। तो ऐसे में अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को इन देशों से हर तरह का संबंध समाप्त कर लेना चाहिए। संगठन ने यह स्पष्ट किया है कि अब इन देशों से जुड़ी किसी भी फिल्म, इवेंट या शूटिंग में भाग नहीं लिया जाएगा।'

'सभी फिल्म इंरत की एकजुटता को दर्शाएं...'- AICWA

संगठन ने देश की सभी फिल्म इंडस्ट्रीज से अपील करते हुए कहा कि- AICWA सभी निर्माताओं, चैनलों, प्रोडक्शन हाउस, अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, संगीतकारों और रचनात्मक पेशेवरों से इस बहिष्कार में एकजुट होने का आह्वान करता है, जिससे हमारी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन हो।

चेतावनी...

AICWA ने चेतावनी 'कोई भी अभिनेता, फिल्म निर्माता या कलाकार जो इस बहिष्कार का उल्लंघन करता है, उसे सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जिसमें AICWA द्वारा संभावित उद्योग-व्यापी निंदा भी शामिल है।'

तुर्की में पहले हो चुकी हैं बड़ी फिल्मों की शूटिंग..

गौरतलब है कि तुर्की में ‘एक था टाइगर’, ‘रेस 2’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘पठान’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए AICWA अब भविष्य में ऐसा कोई भी सहयोग नहीं चाहता। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के हालिया हमलों की निंदा करने के चलते तुर्की और अजरबैजान के प्रति भारतीय जनता में नाराजगी है। दोनों देशों के खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद इनका बहिष्कार करने की मांग सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर तेज हो गई है।

AICWA की जनता से दोनों देशों को बॉयकॉट की अपील...

भारतीय जनता से उन्होंने अपील की है। कि जनता इसमें उनका साथ दें और तुर्की और अजरबैजान देश के कलाकारों की फिल्में, गाने या टीवी शो न देखें, जो तुर्की या अजरबैजान से किसी भी प्रकार का सहयोग करते हैं। बॉयकाट करें। साथ मिलकर, हमें अपने देश के गौरव और हितों की रक्षा करनी चाहिए। | राष्ट्र पहले आता है |        

संबंधित सामग्री

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर क्रूज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई, 28 को बचाया गया, 4 अभी भी लापता हैं। CM ने जांच के आदेश दिए।

Raja Shivaji Film Review:

मनोरंजन

Raja Shivaji Film Review: 'राजा शिवाजी' बॉक्सऑफिस पर हुई रिलीज, रितेश और सलमान की कर रहें फैंस तारीफ..

Riteish Deshmukh's awaited film 'राजा शिवाजी' has released, portraying the life of Chhatrapati Shivaji Maharaj. The film also features a cameo by Salman Khan.

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू, जनता की शिकायतें सुनेंगे अफसर; CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू। 10 जून तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगेंगे, जहां जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, 17 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; भोपाल में आंधी से पेड़ उखड़े

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। भोपाल में पेड़ उखड़े, कई शहरों में मौसम बदला। IMD ने 4 मई तक चेतावनी दी।

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में बीच सड़क पत्नी को पीटा, फिर दिया 3 ‘तलाक’ 

ग्वालियर में आगरा के युवक ने पत्नी को बीच सड़क पर पीटा और तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।