'ड्रेस ट्राई करो ना', पैप्स की बात सुन भड़कीं जरीन खान, बोली, 'मुझ से फालतूगिरी की बात नहीं'

जरीन खान का पैपराजी पर गुस्सा

'ड्रेस ट्राई करो ना', पैप्स की बात सुन भड़कीं जरीन खान, बोली, 'मुझ से फालतूगिरी की बात नहीं'

'ड्रेस ट्राई करो ना' सुनते ही जरीन खान ने पैपराजी को दिया मुँहतोड़ जवाब, बोलीं 'ऐसी फालतूगिरी नहीं सहेंगी'. वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल.

ड्रेस ट्राई करो ना पैप्स की बात सुन भड़कीं जरीन खान बोली मुझ से फालतूगिरी की बात नहीं

'ड्रेस ट्राई करो ना', पैप्स की बात सुन भड़कीं जरीन खान, बोली, 'मुझ से फालतूगिरी की बात नहीं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर से वायरल हो रहा है. जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती नजर आई. हाल ही में एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया था, इस दौरान किसी ने ऐसी टिप्पणी कर दी कि एक्ट्रेस का गुस्स बढ़ गया और उन्होंने पैप्स को खरीखोटी सुनाई. एक्ट्रेस ने तुरंत नाराजगी जताते हुए पैपराजी को उनकी मर्यादा में भी रहने का कहा.

जरीन खान ने लगाई पैप्स की क्लास

दरअसल बीते दिन, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए और ब्रांड के कलेक्शन की डेनिम जैकेट व ड्रेस भी फ्लॉन्ट की. इसी बीच माहौल उस वक्त असहज हो गया, जब एक फोटोग्राफर ने मजाकिया अंदाज में जरीन से कहा कि वो वहीं उनके सामने आउटफिट ट्राई करके दिखाएं. ये टिप्पणी सुनते ही एक्ट्रेस नाराज हो गईं.

फोटोग्राफर की बात सुनकर जरीन खान का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'तुम लोगों के सामने? ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला.' इसके बाद उन्होंने कहा, 'मेरे साथ ऐसी फालतूगिरी वाली बातें मत करना, क्योंकि मैं ये सब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी. आप सभी अपनी हद में रहिए.'

लोग कर रहें तारीफ

जरीन खान का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई यूजर्स ने उनके इस रवैये की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सही समय पर गलत व्यवहार का विरोध किया. एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही किया, जरीन अपनी जगह सही हैं.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'जरीन बिल्कुल सही हैं. उन्होंने स्टैंड लिया.'

जरीन खान का करियर

बता दें, जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. इसके बाद वो 2011 में फिल्म 'रेडी' के मशहूर गाने 'कैरेक्टर ढीला' में सलमान खान के साथ नजर आईं.

जरीन ने अपने करियर में 'हाउसफुल 2', पंजाबी फिल्म 'जट्ट जेम्स बॉन्ड', 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2' और '1921' जैसी फिल्मों में काम किया. पिछले कुछ समय से वह बड़े पर्दे से दूर हैं. आखिरी बार वह साल 2021 में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले, तुम भी अकेले' में नजर आई थीं. 

संबंधित सामग्री

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

राज्य

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के दौरान, अमन की 500 हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया, बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

'सुहानी रात ढल चुकी', सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान गाया गाना ,फैंस और सेलेब्स ने प्रशंसा की

मनोरंजन

'सुहानी रात ढल चुकी', सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान गाया गाना ,फैंस और सेलेब्स ने प्रशंसा की

सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान 'सुहानी रात ढल चुकी' गाना गाकर सबको चौंकाया। उनके परफॉर्मेंस से मेडिकल स्टाफ और फैंस प्रभावित हुए।

भोपाल में पुलिस पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार को ही रातभर थाने में बैठाने का दावा

राज्य

भोपाल में पुलिस पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार को ही रातभर थाने में बैठाने का दावा

भोपाल के कमला नगर में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने और पीड़ित परिवार के विरुद्ध बदसलूकी के आरोप सामने आये हैं। वायरल हुए वीडियो से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, सोशल मीडिया पर वायरल 

मनोरंजन

'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, सोशल मीडिया पर वायरल 

शाह रुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में उनका एक्शन से भरपूर लुक लीक हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी होंगी।