वरुण ने ही शेयर किया था वीडियो
एक्टर वरुण धवन सिनेमा हॉल में सरप्राइज विजिट करने के लिए शनिवार के दिन ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो स्टेशन में सफर करते नजर आएं। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस से पूछा था कि वो किस थिएटर जा रहे हैं।'फिर कुछ ही देर बाद वरुण के सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें वो मेट्रो कोच के अंदर ओवरहेड मेटल रॉड से लटककर पुल-अप करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में उनके आसपास अन्य यात्री भी खड़े दिखे।?BIG NEWS #MumbaiMetro publicly calls out #VarunDhawan for stunts in moving coach ?
“Do not try this in metro”⚡- MUMBAI METRO WARNS Mumbai’s metro coaches are built to move people efficiently, not to host impromptu action scenes. P.S : Civic sense comes with Education ,… pic.twitter.com/anNJCnoVBZ — Amitabh Chaudhary (@mithilawaaaala) January 27, 2026
मुंबई मेट्रो की ओर से मिली एक्टर को चेतावनी!
वीडियो सामने आते ही मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड हरकत में आई और उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट से एक्टर का पुल-अप करते का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि- “इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह डिस्क्लेमर होना चाहिए था, @Varun_dvn। महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें। दोस्तों के साथ मेट्रो में ‘हैंग आउट’ करना ठीक है, लेकिन ये ग्रैब हैंडल लटकने के लिए नहीं होते। इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत न्यूसेंस फैलाने और/या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं के तहत दंडनीय हैं। अपराध की गंभीरता के आधार पर जुर्माना और जेल भी हो सकती है तो दोस्तों, घूमो-फिरो, लेकिन वहां लटको मत। महा मुंबई मेट्रो में जिम्मेदारी से यात्रा करें।”