Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी...

sonu-nigam-bangalore-concert-controversy

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी...

sonu nigam bangalore concert controversy बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: भारत के जाने माने सिंगर सोनू निगम का कुछ दिनों पहले ही बैंगलोर में कॉन्सर्ट रखा गया था, जहां कुछ लड़को ने कन्नड़ गाने की अपील की, लेकिन उनकी अपील करने का तरीका गलत था, जिसकी वजह से सोनू निगम ने उनपर गुस्सा किया और पहलगाम का हवाला भी दिया था, जिसके बाद वो विवादो में आ गए। और कन्नड़ इंडस्ट्री में उन्हें बैन कर दिया गया, साथ ही कन्नड़ समाज के लोगों ने उन पर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद सोनू निगम ने माफी मांगी लिखा 'सॉरी कर्नाटक'... Read More: Meta Gala 2025: रेड कार्पेट पर उतरे सितारें, कियारा ने बेंबी बंप के साथ किया डेब्यू…

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: सोनू निगम ने पोस्ट कर मांगी मांफी...

सिंगर ने कर्नाटक की जनता से माफी मांगते हुए लिखा कि- 'माफ करना कर्नाटक। तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे अहंकार से बड़ा है। हमेशा प्यार करता हूं।'

'कन्नड़ गीतों का अधिक सम्मान किया' - सोनू

सोनू निगम ने पोस्ट शेयर किए पहली पोस्ट में लिखा कि- 'नमस्कार, मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को अभूतपूर्व प्यार दिया है, न केवल कर्नाटक में बल्कि दुनिया में कहीं भी। वास्तव में मैंने हिंदी सहित अन्य भाषाओं के गीतों की तुलना में अपने कन्नड़ गीतों का अधिक सम्मान किया है।'

'मैं 51 साल का हूं..' - सोनू निगम

'सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो इस बात के प्रमाण हैं। मेरे पास एक घंटे से ज्यादा के कन्नड़ सॉन्ग हैं, जिन्हें मैं कर्नाटक में होने वाले हर कॉन्सर्ट के लिए तैयार करता हूं। हालाँकि, मैं कोई युवा नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं। मैं 51 साल का हूं, अपने जीवन के दूसरे हिस्से में हूं और मुझे इस बात पर नाराज होने का हक है कि मेरे बेटे जैसे युवा ने मुझे हजारों लोगों के सामने भाषा के नाम पर धमकाया, वो भी कन्नड़ में जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है।'

'वे हंगामा मचाने..' - सोनू निगम

'वो भी कॉन्सर्ट के मेरे पहले गाने के ठीक बाद! उसने कुछ और लोगों को उकसाया। उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे, मैंने उन्हें बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू हुआ है, यह मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें मुझे कॉन्सर्ट जारी रखने देना होगा जिस तरह से मैंने योजना बनाई है। हर कलाकार के पास गानों की एक सूची तैयार होती है ताकि संगीतकार और टेक्नीशियन तालमेल बिठा सकें। लेकिन वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा धमकाने पर आमादा थे। मुझे बताओ कि गलती किसकी है?'

'जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश..' - सिंगर

सिंगर ने कहा कि- 'एक देशभक्त होने के नाते मैं उन सभी लोगों से घृणा करता हूं जो भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, खासकर पहलगाम में जो कुछ हुआ उसके बाद। मुझे उन्हें समझाना था, और मैंने ऐसा किया, और हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इसके लिए मेरी जय-जयकार की। मामला खत्म हो गया और मैंने एक घंटे से ज्यादा समय तक कन्नड़ गाया।'

'कौन दोषी यह समझदार लोगों पर छोड़ता..' - सोनू

'यह सब सोशल मीडिया पर है, मैं यह कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूं कि वे तय करें कि यहां कौन दोषी है। मैं आपके फैसले को विनम्रता से स्वीकार करूंगा। मैं कर्नाटक की कानून एजेंसियों और पुलिस का पूरा सम्मान करता हूं और उन पर भरोसा करता हूं और मुझसे जो भी अपेक्षा की जाएगी, उसका पालन करूंगा। मुझे कर्नाटक से दिव्य प्रेम मिला है और आपका फैसला चाहे जो भी हो, मैं इसे बिना किसी द्वेष के हमेशा संजो कर रखूंगा।'

क्या है मामला?

हाल ही में वो एक कॉलेज में परफॉर्मेंस देने पहुंचे वहां वो अपना आइकॉनिक हिंदी गाना गा रहें थे। इसी बीच एक फैन जोर- जोर से कन्नड़ – कन्नड़ चिल्लाने लगा। ये सुनते ही उन्होंने गाना रोक दिया। सिंगर को उस फैन का व्यवहार पसंद नही आया फिर उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई। और ये भी कहा कि ‘यही कारण है, जो पहलगाम में हुआ’।

‘वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़’ – सोनू निगम

‘मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का जिसकी उम्र भी उतनी नहीं होगी, जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना, यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी। देखो तो कौन सामने खड़ा है, मुझे कन्नड़ लोगों से प्यार है। आय लव यू।’ 0  

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: आगे कहा कि…

“मैं पूरी दुनिया में कहीं भी जाता हूं, चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंडिया में किसी भी जगह जाऊं, 14 हजार की ऑडियंस होती है और उनमें से एक आवाज आती है, कन्नड़.., तो मैं उनके लिए उस एक कन्नड़ के लिए भी कन्नड़ गाने गाता हूं।”

‘सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़’ – सोनू निगम

” मैं आप लोगों की इतनी इज्जत करता हूं। ऐसा नहीं करना चाहिए आपको। मैंने जिंदगी में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन जो सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़ में गाया है। शोज तो हम लोग रोज करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं शो होता है तो हम बहुत इज्जत से आते हैं। क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है।”

डांटने के बाद गाया था गाना…

सोनू को भले ही उस लड़के का व्यवहार पसंद न आया हो पर उन्होंने उसको डांटने के बाद उसके लिए कन्नड़ में गाना गाया। सिंगर को कन्नड़ में गाने से दिक्कत नहीं थी, बल्कि जिस तरह से उसने कहा उसका तरीका नहीं पसंद आया था। और ऐसा पहली बार नही हुआ। जब सोनू निगम ने गुस्सा किया हो। एक परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन ने हॉर्न बजाया था।  

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।