सोनक्षी ने इंस्टाग्राम पर दी चेतावनी...
एक्ट्रेस ने उन सभी ब्रांड्स को चेतावानी दी, जिन लोगों ने उनकी तस्वीर अपने फैशन ब्रांड्स के प्रचार में कर रहें हैं, उन्होंने लिखा कि- "क्योंकि मैं अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करती हूं, मैंने देखा कि मेरी तस्वीरें कई ब्रांड वेबसाइट्स पर दिखाई दे रही हैं,ये कैसे ठीक है? जब कोई कलाकार आपके कपड़े या गहने पहनता है, तो पोस्ट करके ब्रांड को क्रेडिट दिया जाता है, लेकिन वही तस्वीरें आपकी ऑफिशियल वेबसाइट पर डालना? ये कुछ ज्यादा हो गया। सोनाक्षी ने आगे कहा कि- आइए, सही तरीके से काम करें, ठीक है? मैं बस इतना कह रहीं हूं कि मेरी तस्वीरें हटाइए, वरना मैं सबके सामने आपका नाम लूंगी। या फिर बताइए कि मैं अपना इनवॉइस कहां भेजूं... फैसला आपका है।"
तब्बू ने की सोनाक्षी की पोस्ट री - पोस्ट...
तब्बू ने सोनाक्षी सिन्हा की स्टोरी का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी स्टोरी में लगाया और उसमें लिखा कि - 'शुक्रिया सोनाक्षी, सेम टु सेम थॉट। (मेरी भी यही सोच है)।'
इस पर सोनाक्षी ने लिखा कि- 'मैं जानती थी कि मैं अकेली नहीं हूं, जो ये सोचती हूं।'
पति जहीर के साथ टाइम बिता रही हैं सोनाक्षी सिन्हा...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते साल जहीर इकबाल से शादी कर चुकी हैं और इस कपल की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है। सोनाक्षी और जहीर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस को कपल गोल्स देखने को मिलते हैं।View this post on Instagram
अपकमिंग फिल्म: 'जटाधारा' से तेलुगु डेब्यू...
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही 'जटाधारा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोनाक्षी के नए अवतार को देखने के लिए उत्साहित हैं।View this post on Instagram