Salman Khan 60th Birthday: सलमान खान का 60वां जन्मदिन, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी खास बातें...

salman-khan-60th-birthday-today

Salman Khan 60th Birthday: सलमान खान का 60वां जन्मदिन, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी खास बातें...

salman khan 60th birthday सलमान खान का 60वां जन्मदिन जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है। सलमान अपनी एक्टिंग, डायलॉग के साथ - साथ वो अपने दबंग अंदाज और काइंडनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। एक्टर गोविंदा कहते हैं कि - 'जब कोई मुसीबत में होता है, तो वो सबसे पहले हाजिर होते हैं।'

Salman Khan 60th Birthday: आइए जानते है कुछ खास किस्से

सलमान खान कब और कहां हुआ जन्म एक्टर का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अब्दुल राशिद सलीम खान के घर में हुआ था। जो कि फेमस स्क्रीन राइटर हैं। एक्टर अपने पांचो भाई - बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी माता का नाम सलमा है। सलमान ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। पहले वो अपने स्कूल के दिनों में छुट्टियां बीताने इंदौर जाया करते थे। वहां वो साइकिल चलाते थे, सलमान को आम तोड़ना, जामुन खाना बेहद पसंद था।

Salman Khan 60th Birthday: करियर की शुरुआत

भाईजान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, उन दिनों वो फिट दुबले -पतले थे, उनके पुरानी तस्वीरे उन्हें कैमरा - फ्रेंडली दिखाती है। इसके बाद उन्होंने 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिर बतौर लीड एक्टर वो 'मैंने प्यार किया' फिल्म में नजर आएं यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी। एक्टर को फिल्मों में एक्टिंग के अलावा गाना गाने और पेटिंग करने का भी बेहद शौक है, उनकी पेटिंग आमिर खान खरीद चुके है। और वो फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग भी कर चुके हैं। फिल्म 'बाघी', चंद्रमुखी और वीर जैसी फिल्म को खुद एक्टर ने ही लिखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

माता पिता के आज्ञाकारी बेटे हैं सलमान

सलमान का जितना बाहर स्वैग है, लोग जितनी बाहर उनकी इज्जत करते है उससे कई ज्यादा वो अपने माता पिता की इज्जत करते है। अगर उनके पिता सामने है तो वो बैठ नहीं सकते खड़े रहेंगे इतनी इज्जत करते हैं। जावेद अख्तर पॉब्लिकली भी सलमान के संस्कारों की तारीफ कर चुके हैं। इतना ही नहीं सलमान जितना अपनी मां का ख्याल रखते है सम्मान करते है उतना ही अपनी सौतेली माता हेलेन की भी रिस्पेक्ट करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बोन मैरो डोनेट करने वाले सबसे पहले व्यक्ति

कई लोग ये कहते हैं उन्होंने कई लोगों करियर खाएं हैं। लेकिन उन्होंने कई लोगों के करियर बनाएं है, एक्टर भारत के पहले शक्स है, जिन्होंने बोन मैरो डोनेट किया, 2010 में एक बच्ची को बोन मैरो डोनेट कर उसकी जान बचाई थी। कई फिल्मी सितारे बताते है कि वो सेलिब्रेशन में साथ हो या नहीं लेकिन मुश्किल समय में मदद करने सबसे पहले भाईजान आते हैं। राखी सावंत ने भी एक बार कहा था उनकी मां के इलाज में सलमान ने मदद की वही राहुल रॉय आशिकी के फेम एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उनकी भी मदद सलमान ने किया। लॉकडाउन के समय भी उन्होंने आर्थिक तंगी से जूढ रहे लोगों की काफी मदद की थी।
सलमान खान की फेमस फिल्में
सलमान खान की कई फिल्में बेहद मशहूर हैं, जिनमें उनकी डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया', 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर 'हम आपके हैं कौन..!', और 'प्रेम' के रूप में उनकी यादगार भूमिका वाली 'हम साथ-साथ हैं' शामिल हैं; वहीं 2010 के बाद 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', और 'टाइगर' सीरीज की फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं।
एक्टर की दोस्ती भी मशहूर
सलमान और शाहरुख, आमीर तीनों काफी अच्छे दोस्त है, बीच में सलमान और शाहरुख के बीच थोड़ा मनमुटाव देखा गया था, लेकिन अब सब ठीक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो
एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ हैं, जिसमें सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में नजर आएंगे।इस फिल्म को एक्टर ने प्रॉड्यूस किया है और अपूर्व लाखिया इसे डायरेक्ट कर रहें हैं। ये फिल्म गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई खतरनाक जंग के ऊपर आधारित है। इस जंग में एक भी गोली नहीं चलाई गई। यह लड़ाई 15000 फीट ऊपर की ऊंचाई पर लड़ी गई थी।

संबंधित सामग्री

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

रामायण के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें देश की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

राज्य

आपातकाल के 50 साल: भोपाल में 2000 मीसाबंदी परिवारों का होगा सम्मान, CM मोहन यादव करेंगे अभिनंदन

मध्य प्रदेश के भोपाल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मानसून पहुंच गया है, जहां अच्छी बारिश की सूचना है। भोपाल और आसपास के इलाकों में भी कम बारिश की आशंका जताई गई है।