रुबीना दिलैक रियलिटी शो में बेहोश

रुबीना दिलैक को ले जाया गया अस्पताल, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट में बिगड़ी हालत

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक 'खतरों के खिलाड़ी 15' के एक स्टंट के दौरान बेहोश हो गईं। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

By : सोनिया रायकवार
रुबीना दिलैक को ले जाया गया अस्पताल, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट में बिगड़ी हालत

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन यानी सीजन 15 में अपना फियरलेस अवतार दिखाती नजर आएंगी। एक्ट्रेस इससे पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके साथ शो में ऋत्विक धनजानी, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, अविका गौर, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट सहित और भी कई सेलेब्स नजर आएंगे। इस बीच रुबीना की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक चैलेंज का सामना करते समय रुबीना दिलैक की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा।

रुबीना दिलैक की एक तस्वीर शेयर 


सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रुबीना दिलैक की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रुबीना एंबुलेंस में नजर आ रही हैं। हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रोमो भी शेयर किया गया था, जिसमें वह एक नेट में फंसी हेलीकॉप्टर से लटकी हुई दिखाई दी थीं। अब विरल भयानी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टास्क के दौरान रुबीना बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

बेहोश हालत में दिखीं रुबीना

फोटो में रुबीना को बेहोश हालत में लेटे देखा जा सकता है, जिसके बाद उन्हें मेडिकल मदद दी गई। वहीं प्रोमो की बात करें तो प्रोमो में जहां रुबीना बेहोश हो गईं तो वहीं होस्ट रोहित शेट्टी लगातार उनका नाम पुकारते दिखे। बेहोश होने के बाद रुबीना पानी में गिर गईं, जिसके बाद  उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की बात करें तो इस साल 'फियर फंदा' नहीं होगा, बल्कि जब भी कोई कंटेस्टेंट हारेगा, उसे अपने निजी डर का सामना करना पड़ेगा।

गौरव खन्ना को भी लगी चोट

इससे पहले 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। इस वीडियो में गौरव खन्ना अपनी पीठ दिखाते नजर आए, जिसमें उनकी पीठ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ गौरव ने बताया कि इसे दिखाते हुए भी उन्हें भयानक दर्द महसूस हो रहा है। यही नहीं, उन्होंने इसे अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक बताया था।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

रोहित शेट्टी के 10 साल पूरे, भावुक हुए होस्ट, अविनाश मिश्रा ने जीती ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी

रोहित शेट्टी के 10 साल पूरे, भावुक हुए होस्ट, अविनाश मिश्रा ने जीती ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी

टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीत लिया है। उन्होंने रित्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी और विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए।

गुना अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर! दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर वार्ड तक पहुंची बहन

गुना अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर! दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर वार्ड तक पहुंची बहन

गुना के अस्पताल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपने दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाये हुए दिख रही है, क्योंकि उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला।

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर