Rohit Shetty Firing Case Update: फिल्ममेकर के घर फायरिंग केस में 4 और आरोपी हुए गिरफ्तार!

rohit-shetty-firing-case-update-4-more-accused-arrested

Rohit Shetty Firing Case Update: फिल्ममेकर के घर फायरिंग केस में 4 और आरोपी हुए गिरफ्तार!

rohit shetty firing case update फिल्ममेकर के घर फायरिंग केस में 4 और आरोपी हुए गिरफ्तार

Rohit Shetty Firing Case Update: मुंबई के जुहू इलाके में 31 जनवरी को देर रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई थी, इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सयुंक्त ऑपरेशन के तहत हरियाणा के बहादुरगढ़ से 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब जल्द उन आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा।

हरियाणा STF के SP विक्रांत भूषण ने बताया कि-

'मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने मिलकर बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनका नाम ऋतिक यादव, दीपक, सनी और सोनू है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'दीपक मुख्य शूटर था, जो विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई के संपर्क में था। उसी ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी। वहीं, उसके साथी सन्नी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी। आरोपी ऋतिक ने दीपक और उसके साथियों को छिपने में मदद की।'

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुकी है। सभी के खिलाफ BNS की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) और 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आसाराम फसाले  को 5 फरवरी को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को हिरासत में ले लिया था। जांच के अनुसार, आसाराम फसाले लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था और वह पिछले 4 वर्षों से गैरेज में मैकेनिक के रुप में काम करता था। आसाराम गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के कहने पर हथियारों की सप्लाई किया करता था।

आरोपी आसाराम हथियार करता था सप्लाई

इस मामले में 4 आरोपियों में आसाराम भी शामिल था, जिसकी पहचान स्वप्निल सकट से थी, दोनों के बीच शुभम लोंकर ने जान – पहचान कराई थी। शुभम लोंकर के आदेश पर फसाले ने स्वाप्निल तक हथियार पहुंचाया था, जिसे बाद में एक अज्ञात शूटर तक पहुंचाया गया, इन्हीं से फिल्ममेकर के घर पर फायरिंग की गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि, यह हथियार आसाराम फासले कहां से लाता था और उसे इसके बदले कितने पैसे दिए जाते थे?

फायरिंग मामले में 4 आरोपी को किया था गिरफ्तार

इसके पहले रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।

इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच में मिली थी जानकारी

जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लॉरेंस गैंग ने किया है हमला!

एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली है। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।

क्या लिखा है पोस्ट में?

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि- “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। ”

“अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”

रोहित शेट्टी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित के घर पहुंची। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

 

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

खेल

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।