NCW Issues Notice to Praneet More

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

NCW has issued a notice to Praneet More following the viral video of his show which contained objectionable content about women and deceased.

By : हेमा गुप्ता
NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

NCW Notice To Praneet More: बिग बॉस 19 के फेम रहे प्रणीत मोरे इन दिनों चर्चाओं में है। कुछ दिन पहले प्रणित के एक शो के दौरान एक हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने 370 की बिरयानी के पैसे वसूलने को लेकर बात की थी, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। देखते  ही देखते सोशल मीडिया में बवाल मच गया। इसके बाद प्रणित के शो की कुछ पुरानी क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिसमें कुछ लोग बेहद अश्लील बाते करते हुए हंसते नजर आ रहें हैं। इसके बाद  प्रणीत-हिमांशु-सेजल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि, इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 370 बिरयानी वाली वीडियो पर एक्शन लेते हुए कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा को नोटिस जारी किया गया है। 

NCW की अध्यक्ष का बयान

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  NCW ने कहा कि- 'वायरल वीडियो का कंटेंट और उसे मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत किए जाने पर गंभीर चिंता है।' 

उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए।  NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में जल्द, सख्त और तय समय के भीतर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ आयोग ने 7 दिनों के अंदर की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट भी मांगी गई है।

मेडिकल स्टूडेंट की क्लिप वायरल

प्रणित मोरे के 'द प्रणित मोर अश्लील शो' की एक पुरानी क्लिप वायरल हुई, जिसमें एक मेडिकल स्टूडेंट सेजल पवार ने डेडबॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर मजाक उड़ाया था, जिसके बाद से सेजल के साथ प्रणित के शो को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोग प्रणित की भी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

AIMSA जताई थी आपत्ति

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रणित के शो के दौरान MBBS स्टूडेंट सेजल पवार द्वारा मेन्स के डेडबॉडी को लेकर मजाक बनाने पर आलोचना की। इसे शर्मनाक बताया।

AIMSA ने कहा कि- 'शवों और बॉडी डोनर्स को एंटरटेनमेंट या कॉमेडी का टॉपिक बनाना असंवेदनशील और अपमानजनक है। ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, हर बॉडी डोनर मेडिकल एजुकेशन में योगदान देकर भविष्य के डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने और जानें बचाने में अहम भूमिका निभाता है।'

एसोसिएशन ने आगे कहा कि-

'शवों का मजाक उड़ाना या उन्हें हल्के में लेना मंजूर नहीं है और इससे मेडिकल शिक्षा की गरिमा कम होती है। AIMSA ने संबंधित लोगों से तुरंत माफी मांगने और सख्त कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि अगर सही कार्रवाई नहीं की गई तो वह कानूनी कार्रवाई कर सकता है।'

महाराष्ट्र साइबर ने दर्ज की FIR

महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) 2000 की धारा 67 के तहत दर्ज की गई है।

आरोप क्या हैं?

आरोप है कि एक कॉमेडी शो और उससे जुड़े ऑनलाइन वीडियो में महिलाओं, सहमति (consent) और मृत व्यक्तियों के बारे में अत्यंत आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गईं। इन टिप्पणियों से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन करने का मामला बनता है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इन वीडियो और शो की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

संबंधित सामग्री

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026