Katrina Vicky Son Name: कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने फैंस को बताया बेटे का नाम!

katrina-vicky-son-name-revealed

Katrina Vicky Son Name: कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने फैंस को बताया बेटे का नाम!

katrina vicky son name कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने फैंस को बताया बेटे का नाम

बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्की कौशल और मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैप की जोड़ी बॉलीवुड में फेमस कपल में से एक है। दोनों की शादी को लगभग 4 साल हो गए। कैटरीना ने नवंबर में बेबी को जन्म दिया था। अब बच्चे के जन्म के दो महिने बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे का नाम फैंस के साथ साझा किया है।

Katrina Vicky Son Name: कैट - विक्की ने बेटे के नाम किया रिवील

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैप ने 7 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के हाथ में उनके बेटे का नन्हा सा हाथ उनके हाथ में था की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि - 'हमारी रोशनी की किरण...विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाएं सुनी गईं। जीवन खूबसूरत है। पल भर में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे आभार।'

Katrina Vicky Son Name: 7 नवंबर को दिया था बेटे को जन्म

बॉलीवुड के फेमस कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के 4 साल बाद पैरेंट्स बने उन्होंने अपने पैरेंट्स बनने की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि- “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

सोशल मीडिया पर दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

कैटरीना ने बेबी बंप प्लांट करते हुए अपने इस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर पति विक्की के साथ तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि- “हम अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ करने जा रहे हैं। ?? ॐ”

कैटरीना ने 2021 में की थी शादी

कटरीना कैफ की शादी विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं। Vicky-Kaushal-Katrina-kaif बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेम कहानी करण जौहर के चैट शो “कॉफी विद करण” से शुरू हुई, जहां 2018 में कैटरीना ने विक्की के साथ काम करने की इच्छा जताई थी, और जब विक्की शो में आए, तो करण जौहर ने उन्हें कैटरीना की बात बताई, जिस पर विक्की ने खुशी जताई और बेहोश होने का नाटक किया। धीरे – धीरे उनकी मुलकाते होने लगी और दोनों को प्यार हो गया, और कई सालो तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
विक्की ने बताई थी लवस्टोरी
एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया था कि बताया कि रिलेशनशिप की शुरुआत में उन्हें यकीन ही नहीं होता था कि कटरीना उन्हें अटेंशन दे रही हैं। उन्हें इस बात पर ताज्जुब होता था। लेकिन समय के साथ कटरीना को जानने के बाद उन्हें कटरीना से प्यार हो गया। इसके अलावा विक्की ने बताया कि वो और कटरीना शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे, इसलिए कपल ने शादी कर ली। Also Read-Mata Vaishno Temple Mp: जम्मू कश्मीर की तरह मध्यप्रदेश के इस शहर में विराजमान हैं माता वैष्णो!

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।