Trisha fILM Karuppu Shows Cancelled: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'करुप्पु' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन इस फिल्म के पहले शो की स्क्रीनिंग सुबह 9 बजे करने की परमिशन सीएम विजय थलापति से मिल गई थी। लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुबह रिलीज नहीं हो सकी। सुबह का शो कैंसिल कर दिया गया, जिसके बाद फिल्म 'करुप्पु' के डायरेक्टर ने इमोशनल पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रोड्यूसर SR प्रभु ने शो कैंसिल की दी जानकारी
फिल्म के प्रोड्यूसर 'करुप्पु' के प्रोड्यूसर एसआर प्रभु ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि- सुबह के शो कैंसिल कर दिये गए है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- 'ऐसे कारण हैं, जिन्हें टाला नहीं जा सकता, इसलिए 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जा रहे हैं। हम सभी से तहे दिल से माफी मांगते हैं।'
Due to unavoidable reasons 9am shows will be cancelled for Karuppu. Our sincere apologies to everyone!
— SR Prabu (@prabhu_sr) May 13, 2026
डायरेक्टर का इमोशनल पोस्ट
सुबह का शो कैंसिल होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि- 'प्यारे फैंस, अभी जो हालात हैं, उनका मेरे पास कोई पक्का जवाब नहीं है। प्रोड्यूसर इन रुकावटों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म के रास्ते में हमेशा ही रुकावटें आई हैं, लेकिन किसी न किसी तरह भगवान ने हमें उन सबसे पार लगा दिया। अब 32 महीनों के बाद आज हम यहां हैं। इस बार भी मुझे उन पर पूरा भरोसा है, सौ फीसदी भरोसा है।'
Dearest fans, I dont have a concrete answer to the current situation. Producers are doing their best to solve the hurdles. This film has always had hurdles, and somehow God has made us sail through all that and here we are after 32 months. This time as well, I have faith,…
— RJ Balaji (@RJ_Balaji) May 13, 2026
नये सीएम को दिया था धन्यवाद
बीते दिन सीएम विजय थलापति से अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नियम में बदलाव कर दिया है। साउथ में सुबह के समय फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन विजय थलापति ने तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की स्पेशल परमिशन दे दी थी, जिसके बाद फिल्म प्रोडक्शन ने उनका आभार जताया था। अपने सोशल मीडिया एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए धन्यवाद किया था। प्रोडक्शन ने पोस्ट में लिखा था कि-'स्पेशल थैंक्स हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय, करप्पू को सुबह 9 बजे की स्पेशल परमिशन देने के लिए।'
Special thanks to our honorable Chief Minister Thiru. Joseph Vijay for granting the special permission for the 9AM shows of #Karuppu.#Karuppu - FDFS begins at 9AM, from May 14th🔥
— DreamWarriorPictures (@DreamWarriorpic) May 12, 2026
A @SaiAbhyankkar Musical 🎵@Suriya_offl @trishtrashers @RJ_Balaji @dop_gkvishnu @prabhu_sr… pic.twitter.com/6sLumAcAFr
14 मई को रिलीज हुई 'करप्पू'
फिल्म 'करप्पू' बॉक्सऑफिस में 14 मई यानी की आज रिलीज हो चुकी है। पहले दिन से फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे से शुरु होना था। लेकिन कैंसिल हो गया। इस फिल्म में तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं, वहीं अपोजिट में सूर्या लीड रोल में नजर आएंगे।