हार्दिक पंड्या का न्यू लुक वायरल ...मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे मंदिर

हार्दिक पंड्या का धार्मिक अवतार

हार्दिक पंड्या का न्यू लुक वायरल ...मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे मंदिर

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने आंध्र प्रदेश के तिरुमला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।

हार्दिक पंड्या का न्यू लुक वायरल मुंडवाया सिर गर्लफ्रेंड संग पहुंचे मंदिर 

हार्दिक पंड्या को आपने क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन अब हार्दिक भक्ति में डूबे दिखे. गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किए. वो बाल्ड लुक में दिखाई दिए.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे. हार्दिक-माहिका ने 2 अगस्त की सुबह भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद भी लिया. दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुप्रभातम सेवा में भी शामिल हुए. दोनों भक्ति में डूबे नजर आए.

हार्दिक ने मुंडवाया सिर

तिरुमला मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उन्होंने सिर मुंडवाया हुआ था और माथे पर तिलक भी लगाया था। वहीं, माहिका शर्मा भी सफेद पारंपरिक परिधान में दिखाई दीं। दोनों पूरे समय श्रद्धा और भक्ति के भाव में नजर आए और मंदिर की धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की।

भक्ति में लीन हार्दिक-माहिका 

भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करते हुए हार्दिक और माहिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस दौरान हार्दिक के बदले अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दरअसल, हार्दिक पंड्या ने अपना सिर मुंडवा लिया है. उन्हें बाल्ड लुक में देखकर फैंस दंग रह गए.

हार्दिक, मंदिर दर्शन के दौरान पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. उन्होंने गले में रेड कलर की शॉल भी कैरी की है. माथे पर तिलक लगाए हार्दिक भक्ति में लीन दिखे. मंदिर से बाहर निकलते वक्त वो प्रसाद खाते दिखे. उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया को पोज भी दिया. हार्दिक को इस अवतार में देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. 

माहिका की सादगी ने जीता दिल

वहीं, दूसरी और हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी सलवार सूट में दिखाई दीं. माहिका ने भी माथे पर टीका लगाया हुआ है. खुले बाल और नो-मेकअप लुक में माहिका का सादगी भरा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. 

हार्दिक पंड्या की बात करें, तो वो क्रिकेट के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हेडलाइन्स में बने रहते हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद से हार्दिक माहिका संग रिश्ते में हैं. दोनों ने जब से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तभी से वो हर जगह साथ नजर आते हैं. फैंस को अब बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार है. देखते हैं दोनों कब शादी की गुडन्यूज देकर फैंस को खुश करते हैं. 

संबंधित सामग्री

भारत vs श्रीलंका टेस्ट: पहले दिन खराब रोशनी से खेल खत्म, भारत 288/2

खेल

भारत vs श्रीलंका टेस्ट: पहले दिन खराब रोशनी से खेल खत्म, भारत 288/2

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 288/2 का स्कोर बनाया। पडिक्कल 131 नाबाद और राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। खराब रोशनी ने खेल रोका।

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

खेल

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI भारतीय क्रिकेट को एकीकृत करने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद स्थापित कर सकता है, VVS लक्ष्मण को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

खेल

कल भारत खेलेगा अपना 600 वां टेस्ट, गिल ने प्लेइंग 11 के दिए संकेत

भारत 15 अगस्त को अपना 600वां टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा, जिसमें तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज शामिल होंगे।

क्या कुलदीप यादव खेलेंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट? गेंदबाजी कोच ने दी बड़ी अपडेट

खेल

क्या कुलदीप यादव खेलेंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट? गेंदबाजी कोच ने दी बड़ी अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त को शुरू होगी। कुलदीप यादव की भूमिका अभी अनिश्चित है, कोच मोर्ने मोर्केल ने अपडेट दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 198 रन बनाए, जो उनका इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे कम स्कोर है।