आपको बता दें कि इस सांग का ड्यूरेशन 1 मिनट 50 सेकंड हैं। इस गाने में सलमान खान के साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंधाना जबरजस्त डांस करते नजर आ रहीं हैं। 'सिकंदर' के इस गाने ने होली आने से पहले ही रंगों के त्योहार का मूड सेट कर दिया है। इस सांग में शुरूआत में सलमान अपने स्वैग के साथ एंट्री करते है। इतना ही नहीं रंग-बिरंगे उड़ते गुलाल के बीच सलमान और रश्मिका के एनर्जेटिक डांस मूव्स और दमदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।
Sikandar New Song Release: सिकंदर के 2 गाने हो चुके रिलीज..
ईद पर रिलीज हो रही 'सिकंदर' फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फिल्म के टीजर और पूराने का नया फार्म पेश करते हुआ इस फिल्म का पहला गाना 'जोहरा जबीं' को भी बंपर रेस्पॉन्स मिला है।
अब सिकंदर फिल्म का दूसरा होली सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसके बोल हैं- डालो नवाबी रंग डालो, डालो गुलाबी रंग डालो... डालो तूफानी रंग डालो, डालो नूरानी रंग डालो... छन छन करती छैल छबीली, दुनिया लगती रंग रंगीली रे, काली दिखती मुझको पीली, थोड़ी सी जो पीली पीली रे... हो बम बम भोले शंभू, उड़ा भेजे का तंबू, कहीं ना गिर जाऊं, संभालो मुझे बंधू।
दोनों के कास्ट्यूम...
इस सांग में सलमान खान ने रेड कलर की शर्ट और व्हाइट ब्लू कलर की जीन्स में पूरे स्वैग के साथ नाचते दिख रहें हैं। साथ ही रश्मिका व्हाइट कलर के अनारकली शूट में खुले बालों के साथ बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं। वो भी डांस के जबरजस्त मूव्स करती नजर आ रहीं हैं।
Sikandar New Song Release:गाने में किसने लगाया है रैप का तड़का..
'बम बम भोले' गाने में शेख्सपियर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) ने रैप का तड़का लगाने का काम किया हैं। इसके साथ ही 'द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट' के किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैसल अंसारी ने भी पूरी एनार्जी के साथ परफॉर्मेंस दी है।
