'De De Pyaar De 2' trailer: अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दि...

de-de-pyaar-de-2-trailer-ajay-devgn-rakul-preet

'De De Pyaar De 2' trailer: अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दिखा ड्रामा और कॉमेडी तड़का!

de de pyaar de 2 trailer अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज दिखा ड्रामा और कॉमेडी तड़का

'De De Pyaar De 2' trailer: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत की कॉमेडी मूवी ' दे दे प्यार दे' का सीक्वल रिलीज हो चुका है। यह फिल्म वहीं से स्टार्ट होगी, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। इस बार फिल्म में आर. माधवन, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी नजर आएंगे। ट्रेलर देखकर पता चल रहा ये पहले वाले पार्ट की तरह कॉमेडी से भरी मूवी होगी। Read More: Karishma Kapoor: संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की वसीयत पर विवाद: बच्चों ने मांगा हक

क्या है कहानी?

2019 में आई 'दे दे प्यार दे' मूवी में रकुल प्रीत अपने से आधी उम्र से बड़े तलाकशुदा बॉयफ्रैंड (अजय देवगन) के घर गए थे, और दोनों ने लड़के के घरवालों को मनाया था और अब 'दे दे प्यार दे 2' में लीड रोल में रकुल के घरवालों को मनाने के लिए उनके घर जाएंगे। रकुल प्रीत अपने से आधी उम्र बड़े तलाकशुदा बॉयफ्रेंड (अजय देवगन) को अपने घर ले जाती हैं। वह उन्हें अपने पापा आर माधवन और मां गौतमी कपूर से मिलवाती हैं, लेकिन माता-पिता अजय से खुश नहीं होते। कहानी में रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरी फिल्म देखने को मिलेगा। साथ ही, रकुल के लिए एक नया लड़का मीजान जाफरी भी फैमिली द्वारा पेश किया जाता है।

पहले पार्ट की यादें और बॉक्स ऑफिस हिट...

फिल्म का पहला पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था, जिसमें तब्बू, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और कुमुद मिश्रा भी थे। उस फिल्म ने 78 करोड़ के बजट में 140 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर...

'दे दे प्यार दे 2' का डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने किया है, जबकि कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है। इसे T-सीरीज फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को चिल्ड्रेन्स डे पर रिलीज होगी।

अजय देवगन ने युवा कलाकारों को दिए सलाह...

अजय देवगन ने नए और उभरते सितारों से कहा कि वे अपना पैशन फॉलो करें और खुद पर यकीन रखें। उन्होंने कहा - “डर और सेल्फ डाउट को अपने लक्ष्य पर हावी न होने दें। अगर आपको कोई चीज दिल से पसंद है, तो उसे करें। इसका परिणाम बाद में देखा जा सकता है।”

फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ट्विस्ट...

ट्रेलर से ये साफ है कि फिल्म में रोमांटिक और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है। अजय देवगन का अंदाज, रकुल प्रीत सिंह का नया रोमांस और फैमिली ड्रामा दर्शकों को हंसाएगा और रोमांचित करेगा।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।