border-2-in-controversy-news-update

Border 2 विवादों में, पहले पार्ट को लेकर पहले ही कोर्ट में चल रहा केस

By : Himani Shrotriya
Border 2 विवादों में, पहले पार्ट को लेकर पहले ही कोर्ट में चल रहा केस

सनी देओल की अगली फिल्म बॉर्डर 2 शुरू होने से पहले ही विवादों में गिर गई है। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

भरत शाह और जेपी के बीच होए थे मतभेद

Border से जुड़े रहे फिल्म फाइनेंसर और डिस्ट्रीब्यूटर भरत शाह ने ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स को पब्लिक नोटिस जारी किया है। बता दें की फिल्म के पहले पार्ट को लेकर पहले ही कोर्ट में केस चल रहा है। भरत शाह और जेपी के बीच होए थे मतभेद

अजय खटलावाला और लिटिल एंड कंपनी के पार्टनर ने बताया

इस नोटिस के जरिए वकील अजय खटलावाला और लिटिल एंड कंपनी के पार्टनर ने बताया कि उनके क्लाएंट भरत शाह और बीना भरत शाह फिल्म ‘बॉर्डर’ के वर्ल्ड राइट्स के कंट्रोलर हैं। उन्होंने फिल्म के निर्देशक और निर्माता जेपी दत्ता के साथ समझौता किया था कि वो इस वॉर फिल्म को फाइनेंस करेंगे, लेकिन दोनों पार्टीज के बीच differences हो गए। हालांकि, इससे पहले यह तय हुआ था कि फिल्म का जो भी रेवेन्यू होगा उसको आधा-आधा बांटा जाएगा। इतना ही नहीं जेपी दत्ता को फिल्म पर लग रहे पैसों की जानकारी भी भरत शाह को देनी थी।
2014 में भी बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था

इस नोटिस में कहा गया कि जेपी दत्ता ने भरत शाह और बीना भरत शाह को कभी कोई जानकारी नहीं दी और फिल्म की फाइनेंशियल कंडीशन और प्रॉफिट्स के बारे में भी इन्फॉर्म नहीं किया।
ऐसे में अब भरत और बीना ने Indian Film और टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल में जेपी दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

सनी, वरुण और दिलजीत नजर आएंगे साथ

सनी देओल और जेपी दत्ता ने हाल ही में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट की है। फिल्म में पहले सनी के साथ आयुष्मान खुराना नजर आने वाले थे पर अब उनकी जगह वरुण धवन ने ले ली है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026