Anurag Kashyap On the kerala story 2: 'द केरल स्टोरी 2' फिल्म के कॉन्सेप्ट पर भड़के अनुराग कश्यप!

anurag-kashyap-on-the-kerala-story2-film-controversy

Anurag Kashyap On the kerala story 2: 'द केरल स्टोरी 2' फिल्म के कॉन्सेप्ट पर भड़के अनुराग कश्यप!

anurag kashyap on the kerala story 2 द केरल स्टोरी 2 फिल्म के कॉन्सेप्ट पर भड़के अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap On the kerala story 2: विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर 'सनशाइन पिक्चर्स' के सपोर्ट से बनी 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें फिल्म की कहानी साफ तौर पर नजर आती है। इस ट्रेलर के आने के बाद से ही फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी जारी है। इसमें कुछ सीन्स पर सवाल उठाए जा रहें है। जैसे एक सीन था, जिसमें लोग लड़की को जबरजस्ती बीफ खिलाते हैं। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर जाने- माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप का इस पर एक बयान सामने आया है।

द केरला स्टोरी 2 को लेकर अनुराग कश्यप का बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसरा, अनुराग कश्यप से हाल हि में फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' और इसके ट्रेलर में दिखाए 'बीफ सीन' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - 'द केरल स्टोरी पूरी तरह से बकवास है। ये पूरी तरह से प्रोपेगेंडा फिल्म है। ऐसे कौन बीफ खिलाता है, ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता। मुझे नहीं पता कि इस फिल्म का क्या इरादा है। वह सिर्फ पैसे बनाना चाहते हैं, लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्ममेकर एक लालची इंसान है, वो सिर्फ पैसे बनाना चाहता है।'

प्रोड्यूसर्स को केरल हाई कोर्ट का नोटिस

पिछले हफ्ते फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के प्रोड्यूसर्स को केरल हाई कोर्ट ने एक याचिका पर नोटिस जारी किया है। इस याचिका में CBFC(सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) द्वारा फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेशन को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने याचिका पर विचार करते हुए फिल्म के मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नोटिस में फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लेकर आपत्ति जताई गई है। कन्नूर जिले के शिकायतकर्ता श्रीदेव नंबूथिरी का कहना है कि- 'फिल्म में तीन अलग-अलग राज्यों की महिलाओं और उनके साथ हुई घटनाओं को दिखाया गया है, जबकि टाइटल में सिर्फ केरल की छवि को खराब करने और बदनाम करने की कोशिश की गई है।'

इस फिल्म पर केरल के CM ने भी जताई थी आपत्ति

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’के ट्रेलर आने के बाद केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने इस फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि- 'नफरत फैलाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल की रिलीज से जुड़ी खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले भाग में छिपी सांप्रदायिक साजिश और सरासर झूठ को भांपते हुए केरल एक बार फिर हमारे धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बदनाम करने की इस कोशिश को सिरे से खारिज करेगा। यह बेहद चौंकाने वाला है कि सांप्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से गढ़ी गई कहानियों को खुली छूट मिल जाती है, जबकि कला की आलोचनात्मक अभिव्यक्ति को दबा दिया जाता है। हमें एकजुट होकर अपनी सद्भावपूर्ण भूमि को आतंक का अड्डा साबित करने की इन कोशिशों का विरोध करना होगा। सत्य की जीत हमेशा होगी।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्सन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ बॉक्सऑफिस में 27 फरवरी 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तीन अलग - अलग जगह की लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें प्रेम, धर्म परिवर्तन, अत्याचार से भरी कहानी दिखाई गई है।  

संबंधित सामग्री

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

देश-विदेश

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी 15 महीने की नातिन PM मोदी की बड़ी फैन है और रोज उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है।

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

राज्य

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

केंद्र सरकार 31 जुलाई से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी बंद करने जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी।

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

राज्य

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

भोपाल के एक बंद घर में रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड दंपती के शव मिले। शवों की पहचान हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में हुई।