Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर! 2 लोग...

akshay-kumar-car-accident-auto-takkar

Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर! 2 लोग गंभीर रुप से घायल...

akshay kumar car accident अक्षय कुमार की कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर 2 लोग गंभीर रुप से घायल

Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वाली कार का एक्सीडेंट हो गया। दरअसल जूहू इलाके में मुक्तेश्वर रोड के पास सोमवार रात करीब 8:30 बजे अक्षय की कार की एक ऑटो के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसके बाद घायल को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Akshay Kumar Car Accident: कैसे हुआ एक्सीडेंट?

रिपोर्ट के अनुसार, एक ऑटो को मर्सिडीज कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद ऑटो का अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार वी काफिले वाली इनोवा कार से टकरा गई। गनिमत रही इस हादसे में किसी की जान नही गई। बताया जा रहा है कि, जब हादसा हुआ तो उस वक्त अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना दूसरे कार में इनोवा के आगे चल रही थी। वो दोनों विदेश यात्रा के बाद एयरपोर्ट से घर की ओर जा रहे थे। Also Read-बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना,10 की मौत,सीएम ने जताया दुःख

Akshay Kumar Car Accident: ऑटो ड्राइवर के भाई की मांग

सूत्रो के अनुसार, घायल ऑटो ड्राइवर के भाई मोहम्मद समीर ने बताया कि- 'रात करीब 8:30 बजे उनका भाई ऑटो चला रहा था। उसके पीछे अक्षय कुमार की इनोवा कार और एक मर्सिडीज चल रही थीं। तभी मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मार दी और इनोवा आगे जाकर ऑटो से टकरा गई। इसके बाद ऑटो पलट गया, जिससे उनके भाई और ऑटो में बैठे एक यात्री ऑटो के नीचे फंस गए। ऑटो पूरी तरह टूट गया और उनके भाई की हालत बहुत गंभीर है।' Also Read-Aamir Khan Mumbai Marathon: आमिर ने मैराथन में किया पार्टीसिपेट, खराब AQI पर एक्टर और एक्स वाइफ का बयान! आगे समीर ने मांग करते हुए कहा कि - 'भाई का सही इलाज हो और ऑटो को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए। उन्हें इसके अलावा कुछ और नहीं चाहिए।'

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी वहीं ड्राइवर और ऑटो में सवार यात्री को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय की कार ऑटो के ऊपर पलटी हुई नजर आ रही है। वहीं ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा है। हादसा देखा आस - पास के लोग इकठ्ठे हो गए। एक वीडियो में देखा गया कि - वीडियो में देखा गया गाड़ी में कुछ लोग फंसे हुए थे, जिन्हें आस - पास के लोगों ने फसे लोगों को गाड़ी से निकालने में मदद की। वहीं अक्षय और उनकी टीम ऑटो को उठाते और ड्राइवर व यात्री को बाहर निकालते नजर आएं। हालांकि इस घटना पर अब तक अक्षय कुमार की टीम और अक्षय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।   Also read- Neha Kakkar Post Viral: नेहा कक्कड़ ने रिश्तों और काम से लिया ब्रेक, सोशल मीडिया पर की अनाउंसमेंट!

संबंधित सामग्री

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।