दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में बर्बर हमला

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा 3 गिरफ्तार

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार | None

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में एक 32 वर्षीय हलवाई को बेरहमी से यातनाएं दी गईं। आरोप है कि उसे बांधकर जबरन छत पर ले जाया गया और फिर पावर ग्राइंडर से उसके हाथों पर गहरे वार किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

शादी के बिल से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान लोकेश गुप्ता के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करने के साथ टेंट सर्विस भी चलाता है। उसने 20 अप्रैल को अजय पाल नामक व्यक्ति की शादी में सेवाएं दी थीं। कुल बिल 2.5 लाख रुपये था, जिसमें से करीब 2 लाख रुपये बकाया थे। जब लोकेश ने पैसे मांगने के लिए संपर्क किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया |

छत पर ले जाकर किया निर्मम हमला

आरोप है कि अजय पाल और उसके साथियों ने लोकेश को जबरन पकड़कर इमारत की छत पर ले गए। वहां उसे बांध दिया गया और पावर ग्राइंडर से उसके हाथों पर कई गहरे कट लगाए गए। इस हमले में उसके दोनों हाथों की नसें तक उजागर हो गईं और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

AIIMS में जारी जिंदगी और मौत की जंग

घटना के बाद घायल लोकेश को पहले एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बाद में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय पाल और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह हमला आर्थिक विवाद का नतीजा है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच जारी, BNS के तहत मामला दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

डाबरी थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की हर कड़ी को जोड़ने के लिए गहन जांच में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

देश-विदेश

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल के नए सरकारी आवास की तस्वीरें जारी की। AAP ने तस्वीरों को फर्जी बताया।

DC vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स होंगी आमने-सामने, जानिए हेड टू हेड

खेल

DC vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स होंगी आमने-सामने, जानिए हेड टू हेड

In the 35th match of IPL 2026, Delhi Capitals and Punjab Kings will compete at the Arun Jaitley Stadium. PBKS leads the points table.

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

देश-विदेश

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

साउथ दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।