भोपाल में छात्रा के साथ दुष्कर्म

भोपाल: इंजीनियरिंग छात्र ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल के पिपलानी इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भोपाल: इंजीनियरिंग छात्र ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में इंजीनियरिंग के छात्र ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। और मुलाकात के बहाने उसे एक रूम पर ले गया।जहां उसने युवती को डरा-धमकाकर रेप किया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह परिहार ने बताया कि 22 साल की युवती एक निजी कॉलेज की छात्रा है। करीब एक महीने पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से इंजीनियरिंग करने वाले आयुष पसथारिया से हुई थी।

युवती को धमका कर शोषण करता रहा आरोपी

बता दें कि पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल महीने में उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के रूम पर ले गया। जहां उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता बुधवार की दोपहर को थाने पहुंची और आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एफआईआर दर्ज कर ली।

READ MORE: दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाकात, हुई अहम चर्चा

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर