ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह के घर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस नया मोड़

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह के घर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

भोपाल में ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया खुलासा; जेल में बंद पूर्व जज के घर से चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिला, परिवार ने जांच में साजिश की आशंका जताई।

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस गिरिबाला सिंह के घर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एक नया मोड़ सामने आया है। जेल में बंद पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के सीलबंद घर में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया तूल पकड़ लिया है। मृतका ट्विशा शर्मा के परिवार ने इस चोरी को जांच से जुड़े अहम सबूत मिटाने की साजिश बताया है।

किसी विशेष सामान की तलाश

जानकारी के अनुसार, बागमुगलिया एक्सटेंशन स्थित पूर्व जज के घर में 28 जून की तड़के कुछ नकाबपोश लोग घुस आए। सीसीटीवी फुटेज में वे पहली मंजिल पर स्थित गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के बेडरूम में मोबाइल की टॉर्च जलाकर आराम से अलमारियां और दराज खंगालते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज से ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी जल्दबाजी में नहीं थे, बल्कि वे किसी विशेष सामान की तलाश कर रहे थे।

मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस मांग का विरोध किया

इस घटनाक्रम के बाद भोपाल सेंट्रल जेल में बंद गिरिबाला सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश होकर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने की अनुमति मांगी। हालांकि, मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस मांग का विरोध किया।

सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा और उनके सेना अधिकारी भाई हर्षित शर्मा ने चोरी के समय और परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि यह घटना डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों को नष्ट कर जांच को प्रभावित करने की साजिश हो सकती है।

दो फरार हो गए

पुलिस के अनुसार, घटना वाली सुबह गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को देखा गया था। इनमें से एक को पकड़ लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के बैग से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और कुछ चांदी के आभूषण बरामद हुए, जो पूर्व जज के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा

इधर, अदालत ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीबीआई ने अदालत से समर्थ सिंह के जब्त लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने और मामले से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के लिए दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति भी मांगी है। फिलहाल जांच जारी है और दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद, बाबा महाकाल की प्रतिमा भेंट की

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद, बाबा महाकाल की प्रतिमा भेंट की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की, जहां सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

“मैं पढ़ना चाहती हूँ…” 13 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को दी 20 साल की सजा

राज्य

“मैं पढ़ना चाहती हूँ…” 13 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को दी 20 साल की सजा

भोपाल की अदालत ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के लिए आरोपी को 20 वर्ष की सजा और 4 लाख रुपये का मुआवजा सुनिश्चित किया।

कांग्रेस PAC बैठक में फिर दिखी अंदरूनी कलह, दिग्विजय- कमलनाथ की दूरी से सियासी हलचल तेज

राज्य

कांग्रेस PAC बैठक में फिर दिखी अंदरूनी कलह, दिग्विजय- कमलनाथ की दूरी से सियासी हलचल तेज

भोपाल में हुई PAC की बैठक में वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी और आंतरिक मतभेदों ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े किए।

भोपाल पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर विवाद पर बोले- दोषियों को मिलेगा महादंड, निष्पक्ष जांच जरूरी

राज्य

भोपाल पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर विवाद पर बोले- दोषियों को मिलेगा महादंड, निष्पक्ष जांच जरूरी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भोपाल में राम मंदिर दान गड़बड़ी मामले पर चिंता व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की मांग की।