पंजाब के मानसा में गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की भी मौत

पंजाब में गर्भवती पत्नी की हत्या

पंजाब के मानसा में गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की भी मौत

मानसा में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और जुड़वा बच्चों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी, पत्नी पर चरित्र पर शक के कारण।

पंजाब के मानसा में गर्भवती पत्नी की हत्या गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की भी मौत

पंजाब में गर्भवती पत्नी की हत्या |

पंजाब में मानसा में एक युवक ने अपनी करीब 9 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। शुक्रवार रात युवक पत्नी के मायके पहुंचा था। उससे बात करने के बहाने पत्नी को घर के बाहर बाथरूम में बुलाकर उसने तेजधार हथियार से पत्नी का गला काट दिया।

पत्नी के साथ मारपीट

परिजन के अनुसार, युवक को पत्नी के चरित्र पर शक था। वह कहता था कि यह बच्चा उसका नहीं है। इसे लेकर वह कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी कर चुका था। पिछले साल ही इन दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर लवमैरिज की थी। विवाहिता के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे। महिला की हत्या के साथ युवक ने दोनों बच्चों को भी मार डाला। परिजन ने मांग की है कि युवक को गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दी जाए।

मृतका

चरित्र पर था शक

मृतका के चाचा मेवा सिंह और चचेरे भाई मनदीप सिंह ने बताया कि परिवार सिमरजीत की सचप्रीत सिंह के साथ शादी के खिलाफ था। फिर भी बेटी की जिद के सामने उसकी लवमैरिज करवाई गई। फिर बेटी को सभी ने हंसी-खुशी विदा किया था। चाचा ने बताया कि कुछ वक्त बाद ही सिमरजीत की सचप्रीत के साथ मारपीट और कहासुनी की शिकायतें आने लगी थीं। इसे लेकर कई बार सचप्रीत को समझाया था। पति सिमरजीत के चरित्र पर शक करता था।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM मान की SIR Form भरने की अपील: जानें वोटर लिस्ट अपडेट कराने से क्या फायदे मिलेंगे

राज्य

पंजाब CM मान की SIR Form भरने की अपील: जानें वोटर लिस्ट अपडेट कराने से क्या फायदे मिलेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SIR फॉर्म भरने की अपील की, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी और सरकारी योजनाओं में सुविधा मिलेगी।

तेलंगाना में जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने की 6 हत्याएं, पहले पत्नी-बच्चों को मारा फिर पीड़िता को

देश-विदेश

तेलंगाना में जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने की 6 हत्याएं, पहले पत्नी-बच्चों को मारा फिर पीड़िता को

तेलंगाना में जमानत पर रिहा व्यक्ति ने अपने और पीड़िता के परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस अब उसकी तलाश में लगी है।

पंजाब कांग्रेस में चन्नी और बघेल के बीच बैठक, भूपेश बोले - जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी

राज्य

पंजाब कांग्रेस में चन्नी और बघेल के बीच बैठक, भूपेश बोले - जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी

पंजाब कांग्रेस के भीतर तनाव बढ़ा, चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में बैठक हुई। बघेल ने कहा, जीतने वाले को ही टिकट मिलेगा।

अमृतसर के भकना कलां में सरपंची विवाद में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर की मौत, 9 गिरफ्तार

राज्य

अमृतसर के भकना कलां में सरपंची विवाद में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर की मौत, 9 गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर जिले में भकना कलां गांव में सरपंची के विवाद के कारण हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: बहुमत के बावजूद भाजपा की हार, राज्यपाल तक पहुंचा मामला और देर रात रद्द हुआ चुनाव

राज्य

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: बहुमत के बावजूद भाजपा की हार, राज्यपाल तक पहुंचा मामला और देर रात रद्द हुआ चुनाव

पंजाब के अबोहर नगर निगम मेयर चुनाव में धांधली के आरोप के बाद चुनाव परिणाम रद्द कर दिए गए। भाजपा ने इसे लोकतंत्र और उनके पार्षदों की जीत बताया।