गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

गोरखपुर हत्याकांड

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या बोला- खाना नहीं देते थे

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या |

UP के गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्लाते हुए से बाहर भागी। चीख सुनकर माता-पिता की नींद खुल गई। पिता बड़े बेटे के कमरे में गए, तो तीनों की लाश पड़ी हुई थीं। छोटा बेटा खून से सना गड़ासा लेकर कमरे से बाहर निकला। यह देखकर बीमार पिता कांप गए। 

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ऊपर वाली मंजिल पर जाकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद पिता ने खुद को संभाला। पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। SSP और SP फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पहले लाशें देखीं। पिता ने उन्हें बताया कि छोटे बेटे ने ही हत्या की। वह ऊपर वाले कमरे में बैठा हुआ है। पुलिस ऊपरी मंजिल पर गई तो आरोपी गड़ासा हाथ में लेकर जमीन पर बैठा मिला। कमरा खुला था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जेल में खाना तो मिलेगा?

हत्या की वजह पूछने पर वह रोने लगा और बोला- भाभी ने 2 दिन से खाना नहीं दिया था, इसलिए हत्या कर दी। उसने पुलिसकर्मियों से पूछा कि जेल में तो खाना मिलेगा? जिनकी हत्या हुई, उनमें 

अमित गुप्ता (35)

पत्नी रंजना (32) 

बेटा रेयांश 

वारदात सोमवार तड़के 3 बजे जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बांसगांव थाना क्षेत्र में हुई। 

दुकान को लेकर झगड़ा

पुलिस ने बताया कि गुप्ता परिवार की एक किराने की दुकान है। इस दुकान में छोटा बेटा बैठता था। बड़ा भाई बाहर नौकरी करता था। कुछ महीने पहले ही वह गांव वापस आ गया था। छोटे भाई को लगता था कि दुकान पर बड़ा भाई कब्जा कर लेगा। इसे लेकर आए दिन घर में लड़ाई होने लगी थाी फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

देश-विदेश

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर मामले में आरोपी ड्राइवर के शारीरिक दिक्कतों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी और जंगली इलाके में हत्या की।

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

राज्य

संविधान हत्या दिवस पर CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र पर आपातकाल के थोपे जाने को 'काला दिवस' कहकर विरोध जताया।

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

देश-विदेश

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।