इटावा में पति हत्याकांड

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से अपने पति की हत्या करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और खोज जारी है।

By : रोहन उमक
इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस की मानें तो, आगरा में सामने आए चर्चित पति हत्याकांड के बाद अब इटावा में भी एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने का आरोप लगा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस जांच के मुताबिक, महिला के अवैध प्रेम संबंधों में पति बाधा बन रहा था, जिसके चलते प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने से पहले युवक को शराब पिलाई गई, फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

नहर किनारे मिला था अज्ञात शव, कपड़ों और बाइक से हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, 18 जून को सैफई थाना क्षेत्र के लरखोर गांव के पास नहर किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच के दौरान उसकी पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे तक पहचान न होने पर नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव की सूचना आसपास के जिलों में भेजी। सूचना मिलने पर फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के जहानाबाद गांव से एक परिवार ने कपड़ों, चप्पलों और मोटरसाइकिल के आधार पर शव की पहचान अपने लापता परिजन कुलदीप के रूप में की। परिजनों ने बताया कि कुलदीप 16 जून से लापता था।

प्रतीकात्मक तस्वीर

अवैध संबंध बने हत्या की वजह

मृतक के भाई वंशीराम की शिकायत और पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच के दौरान पता चला कि कुलदीप की पत्नी के रंजीत यादव नामक युवक से कथित अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे कुलदीप को रास्ते से हटाने के लिए रंजीत ने अपने साथियों पिन्टू और प्रशांत उर्फ तनू के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई।

पहले शराब पिलाई, फिर पीटकर घोंटा गला

गिरफ्तार आरोपी पिन्टू (28) और प्रशांत उर्फ तनू (20) ने पूछताछ में बताया कि 16 जून को वे योजना के तहत कुलदीप को अपने साथ ले गए। पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई और जब वह नशे में पूरी तरह बेसुध हो गया तो सेंगर नदी के किनारे ले जाकर उसकी पिटाई की गई। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को गड्ढे में दबा दिया गया तथा उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता और पत्नी फरार

सैफई के क्षेत्राधिकारी (सीओ) के.पी. सिंह ने बताया कि 3 और 4 जुलाई की दरम्यानी रात चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रुकैया नहर पुल के पास घेराबंदी कर पिन्टू और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मृतक कुलदीप की बिना नंबर प्लेट वाली अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

सीओ ने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल मुख्य आरोपी रंजीत यादव और मृतक की पत्नी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026