भोपाल के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग का धावा, 3.92 लाख रुपए की चोरी

बड़ी चोरी भोपाल के स्कूल में

भोपाल के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग का धावा, 3.92 लाख रुपए की चोरी

भोपाल के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग ने कई कार्यालयों के ताले तोड़कर 3 लाख 92 हजार रुपए की चोरी की। पुलिस ने जांच शुरू की।

भोपाल के ips स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग का धावा 392 लाख रुपए की चोरी

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित नर्मदापुरम रोड के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश रात के समय स्कूल परिसर में घुसे और एक-एक कर कई कार्यालयों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद प्रिंसिपल कार्यालय में रखी दो दिन की फीस के 3 लाख 92 हजार 280 रुपए चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

स्कूल खुलते ही सामने आई चोरी की वारदात

पुलिस के अनुसार स्कूल के मैनेजर प्रदीप पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई की शाम स्कूल बंद किया गया था। 20 जुलाई की सुबह जब स्कूल खोला गया तो स्टाफ ने देखा कि प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पीए टू प्रिंसिपल के कार्यालयों के ताले और हैंडल टूटे हुए थे। जांच में अकाउंट सेक्शन, स्टोर और मुख्य गेट सहित कई जगहों पर भी तोड़फोड़ मिली।

प्रिंसिपल कार्यालय से गायब मिले 3.92 लाख रुपए

जब प्रिंसिपल कार्यालय की जांच की गई तो ड्रॉअर में रखी दो दिन की फीस की राशि, कुल 3 लाख 92 हजार 280 रुपए, गायब मिली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

CCTV में कैद हुए तीन बदमाश

स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में तीन संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए। फुटेज में आरोपी केवल चड्डी-बनियान पहने हुए थे और उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। बदमाश बेहद सुनियोजित तरीके से अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ते और नकदी लेकर फरार होते नजर आए। पूरी वारदात कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

पारदी गैंग की तर्ज पर हुई वारदात

पुलिस का कहना है कि चोरी का तरीका चड्डी-बनियान गैंग और पारदी गिरोह की कार्यप्रणाली से मिलता-जुलता है। इसी एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह है कि स्कूल में दिन में पांच और रात में चार सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बदमाश आसानी से परिसर में घुसकर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय सुरक्षा गार्ड कहां थे और कहीं सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही तो नहीं हुई।

संबंधित सामग्री

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

राज्य

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के जवाब में किया गया.

भोपाल में छात्रा के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

राज्य

भोपाल में छात्रा के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

भोपाल में एक पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद घटना का पता चला और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

देवास में छह मिनट में 22 लाख की कार चोरी, की-लेस सिस्टम हैक करने की आशंका; CCTV में कैद हुई वारदात

राज्य

देवास में छह मिनट में 22 लाख की कार चोरी, की-लेस सिस्टम हैक करने की आशंका; CCTV में कैद हुई वारदात

देवास में चोरों ने हाईटेक तरीके से 22 लाख रुपये कीमत की कार छह मिनट में चुरा ली। की-लेस एंट्री हैक किए जाने की आशंका।

शहडोल में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी: 5 आरोपियों पर FIR, SP ने SIT बनाई, वित्तीय लेन-देन की होगी गहन जांच

राज्य

शहडोल में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी: 5 आरोपियों पर FIR, SP ने SIT बनाई, वित्तीय लेन-देन की होगी गहन जांच

शहडोल में GNS फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी की गई। पुलिस ने SIT का गठन किया है।

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।