शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

भीषण सड़क हादसा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

शादी के पहले घर में छाया मातम 6 लोगों की हुई मौत

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत! |

UP Accident News: बदायूं जिले में बुधवार दोपहर एक गंभीर  हादसा हो गया। बरेली-मथुरा हाईवे पर एक सड़क हादसा हो  गया, इस हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई। शादी से पहले घर में मातम छा गया। 

बता दें कि, मृतकों में दूल्हे की मां, बहन, उसकी दो भाभियां और एक पड़ोसी महिला शामिल हैं। हादसे में 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रैक्टरों की रेस ने छीन लीं 6 जिंदगियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 2 ट्रैक्टर रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। ई-रिक्शा पर सवार महिलाएं ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गईं। 

मौके पर ही 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला का इलाज के दौरान निधन हो गया।  हादसे के बाद सड़क पर करीब 10 फीट के दायरे में शव बिखरे पड़े थे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतको की पहचान

राजकुमारी (50), उनकी बेटी नारायणी (30), उनकी जेठानी रेवती (80), बहू गंगाश्री (30), सरला (32) और गांव की निवासी प्रेमावती (32) के रूप में की गई है। 

बता दें कि, राजकुमारी के बेटे की 29 जून को शादी होनी थी, जहां लोग शादी की तैयारियां कर रहें थे। उनके घर में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि, वह शगुन देने अपने मायके जा रही थीं।

शादी से पहले भात मांगने जा रही थीं महिलाएं

मुरावन नगला गांव के डालचंद्र के छोटे बेटे कुंवर पाल की 29 जून को शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच महिलाएं भात मांगने अपने मायके गठौना गांव जा रही थीं। ढोलक-मजीरा लेकर निकली महिलाएं रास्ते में गाना-बजाना करते हुए खुशी से यात्रा कर रही थीं। सन्नी नामक व्यक्ति का ई-रिक्शा बुक किया गया था, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

DM अवनीश राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि- 'दोनों ट्रैक्टर चालकों को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।'

 दूल्हे के चचेरे भाई नन्हे ने बताया कि- 'पूरा परिवार रिक्शा से भात मांगने निकला था। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिलाएं ढोलक-मजीरा लेकर निकली थीं कि रास्ते में गाना-बजाना करते हुए जाएंगे। रेस लगाने वाले ट्रैक्टरों ने सारी खुशियां बर्बाद कर दीं।'

संबंधित सामग्री

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

लाइफ स्टाइल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

15 अगस्त को भारतीय स्कूलों में देशभक्ति गीत, नृत्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जहाँ बच्चों को आकर्षक परिधान और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की जरूरत होती है।

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

राज्य

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

उद्घाटन के 18 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 84 जगहों पर धंस गया। NHAI ने कार्रवाई करते हुए PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित किया।

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

खेल

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस टेस्ट के नियमों में बदलाव। ब्रोंको टेस्ट अब प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बना, यो-यो टेस्ट की जगह ली।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

राज्य

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

CM योगी ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि का संज्ञान लिया, प्रभावितों को त्वरित मुआवजा देने के निर्देश दिए।

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

लाइफ स्टाइल

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

मॉनसून के सीज़न में पान के पत्ते से बने अनोखे पकौड़े ट्राई करें। ये पकौड़े दक्षिण भारत में लोकप्रिय हैं और इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।